पीर के माथा टेकने गए थे मां-बाप, पीछे से 4 साल के बच्चे की हुई हत्या...मुंह में फसाया गया था Plastic

Edited By Isha, Updated: 03 Nov, 2024 10:45 AM

fatehabad 4 year child died under suspicious circumstances

फतेहाबाद के रतिया क्षेत्र के गांव हड़ौली में शुक्रवार शाम को चार वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्चे का शव घर के पास ही तूड़ी के बरामदे से बरामद हुआ है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी ओम प्रकाश...

फतेहाबाद: फतेहाबाद के रतिया क्षेत्र के गांव हड़ौली में शुक्रवार शाम को चार वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्चे का शव घर के पास ही तूड़ी के बरामदे से बरामद हुआ है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी ओम प्रकाश बिश्नोई व सीन ऑफ क्राइम, डीएसपी संजय बिश्रोई टीम के साथ मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। मृतक बच्चे के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

घर नहीं थे पति पत्नी
मामले के मुताबिक गांव हड़ौली निवासी पेंटर मंगा किसी काम को लेकर शहर रतिया आया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी और बड़ा बेटा अर्षदीप तथा 4 वर्षीय बेटा दिव्यांश घर पर थे। बताया गया है कि शुक्रवार शाम करीब 6 बजे दीपावली के त्यौहार के चलते पेंटर मंगा की पत्नी गांव में पीर पर माथा टेकने चली गई तथा दिव्यांश घर के पास थोड़ी दूरी किसी परिचित के घर में खेलने चला गया।

बच्चे के गायब होने की मुनियादी भी करवाई
थोड़ी देर बाद ही जैसे ही मंगा की पत्नी घर वापिस आयी तो दिव्यांश को घर में न देखकर आसपास पता किया तो पता चला कि जिस घर में वह खेलने गया था उसे घर से थोड़ी देर पहले ही अपने घर चला गया। काफी तलाश के बाद दिव्यांग का पता नहीं चला। वहीं गांव के गुरुद्वारे में भी बच्चे के गायब होने की मुनियादी भी करवाई गई। रात्रि करीब 9 बजे  मंगा के घर के पीछे बने  तूड़ी वाले बरामदें में ही दिव्यांश मृत हालत में पड़ा मिला और उसके मुंह पर प्लास्टिक डाला हुआ था और मुंह से उल्टी भी बाहर कपड़ों पर गिरी पड़ी थी।

पुलिस कर रही जांच
दिव्यांश का शव बरामद होने पर गांव के सरपंच को जानकारी दी गई इसके बाद सरपंच ने पुलिस को सूचना दी।  वहीं पुलिस ने मामले में मृतक बच्चे के पिता की शिकायत पर का मामला दर्ज कर मामले में तीन टीमों का गठन कर मामले की जांच शुरू की है। टीम गांव में घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज औश्र मृतक बच्चे के घर के आसपास के लोगों से पूछताछ करने में जुटी है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!