शंभू बॉर्डर पर फ्लाईओवर का सेफ्टी बैरियर उखाड़ फेंका, दिल्ली जाने पर अड़े प्रदर्शनकारी किसान

Edited By Saurabh Pal, Updated: 13 Feb, 2024 03:51 PM

farmers uprooted the safety barrier of flyover on shambhu border

दिल्ली कूच के लिए निकले किसानों को शंभू बॉर्डर पर रोक लिया गया है। अंबाला के शंभू बॉर्डर पर हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। किसानों को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा किए प्रबंध नाकाफी नजर आने लगे हैं...

डेस्कः दिल्ली कूच के लिए निकले किसानों को शंभू बॉर्डर पर रोक लिया गया है। अंबाला के शंभू बॉर्डर पर हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। किसानों को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा किए प्रबंध नाकाफी नजर आने लगे हैं। पहले किसानों ने बड़े से पत्थ के बैरिकेड्स को उखाड़ कर किनारे लगा दिया है। इसके बाद  प्रदर्शनकारी किसानों ने हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर के फ्लाईओवर सुरक्षा बाधाओं को तोड़ कर नीचे फेंक दिया। 

 

 

इस दौरान किसानों को बैरिकेड्स तोड़ने से रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन से पानी बरसाना शुरू कर दिया। इससे पहले शंभू बॉर्डर पर किसानों पर पुलिस प्रशासन द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़े गए थे। जिससे भगड़ मच गई थी। पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश गई तो पुलिस ने ड्रोन से आंसू गैस के गोले दागे। हरियाणा में कई जगहों पर किसानों ने बैरिकेड हटाने की कोशिश की।

 

PunjabKesari

पंजाब के एक किसान ने बताया कि हम सुई से हथौड़ा तक सब लेकर चले हैं। हमारे पास पर्याप्त डीजल और पत्थर तोड़ने के औजार भी हैं। हम गांव से 6 महीने का राशन लेकर चले हैं।

 

 

PunjabKesari


 

हरियाणा-पंजाब और दिल्ली के बॉर्डर सील

आंदोलन को देखते हुए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। हरियाणा के 7 और राजस्थान के 3 जिलों में इंटरनेट बंद है। 15 जिलों में धारा 144 लागू है। हरियाणा और दिल्ली की सिंघु-टीकरी बॉर्डर, यूपी से जुड़ा गाजीपुर बॉर्डर सील हैं। दिल्ली में भी कड़ी बैरिकेडिंग है। यहां एक महीने के लिए धारा 144 भी लागू कर दी गई है। भीड़ जुटने और ट्रैक्टर्स की एंट्री पर रोक लगा दी गई है।

 

PunjabKesari



गौरतलब है कि चंडीगढ़ में बीती रात किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच साढ़े 5 घंटे मीटिंग चली। इसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) गारंटी कानून और कर्ज माफी पर सहमति नहीं बन पाई थी।


(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!