हिसार में रणजीत चौटाला के खिलाफ किसानों की नारेबाजी, अधूरा भाषण देकर निकले लोकसभा प्रत्याशी

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 04 Apr, 2024 05:38 PM

farmers sloganeering against ranjit chautala in hisar

हरियाणा में हिसार लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रणजीत चौटाला को जनसंपर्क अभियान के दौरान अग्रोहा में किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। हिसार के अग्रोहा गांव के श्यामसुख में किसानों ने चौटाला का विरोध किया।

हिसार (विनोद सैनी): हरियाणा में हिसार लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रणजीत चौटाला को जनसंपर्क अभियान के दौरान अग्रोहा में किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। हिसार के अग्रोहा गांव के श्यामसुख में किसानों ने चौटाला का विरोध किया। साथ ही पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति से जुड़े किसानों ने नारेबाजी भी की।

बता दें कि किसानों ने सभा समाप्त होने के बाद रणजीत सिंह से किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर सवाल पूछे। नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया किसान एकता के नारे लगाए। भाजपा सरकार मुर्दाबाद, किसानों की हत्यारी भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को रोका। और रणजीत चौटाला आधा अधूरा भाषण देकर गाड़ी में बैठकर काफिले के साथ यहां से लौट गए।

PunjabKesari

रणजीत ने किसानों को शांत कराने का किया प्रयास

इस बीच रणजीत चौटाला ने ये कह कर किसानों को शांत करने का प्रयास किया कि हमारी पार्टी को पूरा देश वोट दे रहा है। आपको ठीक न लगे तो वोट न दें। इसके बाद वे अपना भाषण पूरा किए बिना ही चले गए।

अग्रोहा गांव श्यामसुख में युवा किसानों ने रणजीत चौटाला को रोक लिया। किसानों ने कहा कि किसान फसल बीमा के क्लेम लेने के लिए हम तीन महीने लघु सचिवालय के बाहर बैठे रहे आप कभी साथ देने आए। किसानों पर करनाल में लाठीचार्ज किया गया, किसानों पर हिसार में लाठीचार्ज हुआ, कैथल में लाठीचार्ज हुआ आपने क्या किया। कभी भी किसानों का साथ क्यों नहीं दिया।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!