चंडीगढ़ के बाद फरीदाबाद निगम चुनाव में खिला कमल, भाजपा की बड़ी जीत

Edited By Updated: 08 Jan, 2017 09:52 PM

faridabad  chandigarh  polls  bjp

विपक्ष द्वारा नोटबंदी को भाजपा का बड़ा घोटाला बताने के बावजूद बीजेपी का कमल लगातार खिलता जा रहा है। चंडीगढ़ नगर निगम में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी...

फरीदाबाद (अनिल राठी): विपक्ष द्वारा नोटबंदी को भाजपा का बड़ा घोटाला बताने के बावजूद बीजेपी का कमल लगातार खिलता जा रहा है। चंडीगढ़ नगर निगम में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा के फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में भी जीत हासिल की है। फरीदाबाद के सभी 40 वार्डों में भाजपा ने पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ा और एेतिहासिक जीत दर्ज करते हुए बहुमत भी हासिल किया। हालांकि कांग्रेस और इनेलो जैसे बड़े दलों ने खुल कर चुनाव तो नहीं लड़ा लेकिन उनके समर्थित उम्मीदवार भी काफी हद तक अपनी सीट बचा पाने में नाकामयाब रहे। भाजपा ने फरीदाबाद में 40 में से 30 वार्डों पर कब्जा जमा लिया है। 

- केंद्रीय मंत्री के बेटे ने भी दर्ज की जीत
फरीदाबाद के वार्ड नंबर 27 से केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की साख भी दांव पर लगी रही। गुर्जर के बेटे देवेंद्र चौधरी ने भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ते हुए जीत हासिल की।



सूची में पढ़िए कौन सा उम्मीदवार कहां से जीता



वार्ड            नाम            पार्टी

वार्ड 1 - सपना डागर     भाजपा
वार्ड 2-  प्रियंका चौधरी  भाजपा
वार्ड 3-  जयवीर खटाना आजाद
वार्ड 4-  शीतल खटाना  आजाद
वार्ड 5-  ललिता यादव   आजाद
वार्ड 6-  सुरेंद्र अग्रवाल   भाजपा
वार्ड 7-  वीर सिंह नैन    भाजपा
वार्ड 8-  ममता चौधरी   भाजपा
वार्ड 9-  महेंद्र सरपंच     भाजपा
वार्ड10- मनवीर भड़ाना  भाजपा
वार्ड11- मनोज नासवा   भाजपा
वार्ड12- सुमन बाला      भाजपा
वार्ड13- सुमन भारती    भाजपा
वार्ड14- जसवंत सिंह     भाजपा
वार्ड15- संदीप भारद्वाज आजाद
वार्ड16- राकेश भड़ाना   आजाद
वार्ड17- विकास भारद्वाज आजाद
वार्ड18- रतनलाल        आजाद
वार्ड19- सतीश कुमार   भाजपा
वार्ड20- हेमा चौधरी      भाजपा
वार्ड21- जितेंद्र भड़ाना   आजाद
वार्ड22- जितेंद्र यादव    भाजपा
वार्ड23- गीता रक्षवाल   भाजपा
वार्ड24- सोमलता भड़ाना भाजपा
वार्ड25- मुनेश भड़ाना   आजाद
वार्ड26-  अजय बैसला  भाजपा
वार्ड27- देवेंद्र चौधरी    भाजपा
वार्ड28- नरेश नंबरदार भाजपा
वार्ड29- नीतू भाटी      आजाद
वार्ड30- सुभाष अाहूजा भाजपा
वार्ड31- छत्रपाल यादव भाजपा
वार्ड32- मनमोहन गर्ग भाजपा
वार्ड33- धनेश अदलक्खा भाजपा
वार्ड34- कुलबीर        भाजपा
वार्ड35- राकेश उर्फ कपिल डागर भाजपा
वार्ड36- दीपक यादव    भाजपा
वार्ड37- महेश गोयल    भाजपा
वार्ड38- ओमवती सैनी  भाजपा
वार्ड39- हरप्रसाद गौड   भाजपा
वार्ड40- सविता तंवर    भाजपा

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!