2 hours ago
3 hours ago
4 hours ago
5 hours ago
6 hours ago
7 hours ago
8 hours ago
9 hours ago
10 hours ago
Monday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
बहादुरगढ में पकड़ी नकली सिक्के बनाने वाली फैक्ट्री, लाखों रुपए के नकली सिक्के बरामद (VIDEO)
Edited By Naveen Dalal, Updated: 20 May, 2019 03:17 PM
बहादुरगढ में नकली सिक्के बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फैक्ट्री में चोरी छुपे पांच रुपए के सिक्के बनाए जा रहे थे। जिन्हें एक महिला...
बहादुरगढ (प्रवीण धनखड़): बहादुरगढ में नकली सिक्के बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फैक्ट्री में चोरी छुपे पांच रुपए के सिक्के बनाए जा रहे थे। जिन्हें एक महिला की मदद से होटल, टोल और दूसरी जगहों पर सप्लाई किया जाता था। गणपति धाम में पिछले कई महीनों से नकली सिक्के बनाने का काम चल रहा था। फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच में इस फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम ने कल फरीदाबाद से तीन पुरुष और 1 महिला को ढाई लाख के नकली सिक्कों के साथ इनोवा कार से गिरफ्तार किया। यह सभी आरोपी फरीदाबाद में सिक्के सप्लाई करने के लिए गए हुए थे। पूछताछ में पता चला कि यह सिक्के बहादुरगढ़ के गणपति धाम में स्थित एक फैक्ट्री में बनाए जा रहे हैं और पिछले काफी लंबे समय से नकली सिक्के बनाने का काम यहां पर चल रहा था। उन्होंने बताया कि लाखों रुपए के नकली सिक्के अब तक आरोपी बाजार में दे चुके हैं। डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों को फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की पुलिस बहादुरगढ़ लेकर पहुंची है। साथ ही बहादुरगढ़ पुलिस ने पूरे मामले की जांच में फिलहाल जुटी हुई है। वहीं करीब लाखो के नकली सिक्के फैक्ट्री के अंदर से भी बरामद किए गए। आरोपियों ने फैक्ट्री के अंदर मशीनें लगा रखी हैं, आरोपी लोहे की प्लेट को काटकर सिक्के बनाते थे और उस पर निकल पोलिस कर सिक्के का रंग देते थे। फिर डाई की मदद से सिक्का बनाया जाता था। आरोपी चोरी छुपे एक महिला की मदद से हरियाणा और देश की राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में यह नकली सिक्के सप्लाई करने का काम करते थे। यह आरोपी इंडियन गवर्नमेंट मिंट नोएडा की फर्जी पर्ची लगा कर इन सिक्कों को सप्लाई करते थे। ताकि किसी को इनके नकली होने का शक ना हो और आराम से यह सिक्के बाजार में उतारे जा सके। फर्जी सिक्के बनाने के लिए आरोपियों ने बहादुरगढ़ के गणपति धाम में फैक्ट्री किराए पर ले रखी है। फिलहाल आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां से रिमांड पर लेकर उनसे आगे पूछताछ की जाएगी। आरोपियों से पूछताछ में और भी कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद बनी हुई है।
मकान से लाखों के जेवरात व नगदी चुराने वाली नौकरानी काबू
दिल्ली पुलिस के जवान के घर बड़ी वारदात, सो रहा था पूरा परिवार...चोर 10 लाख रुपए नगद, 20 तोले सोने...
रोहतक शूगर मिल का चीफ कैमिस्ट रिश्वत लेता गिरफ्तार, इस बात के लिए मांगे थे अढ़ाई लाख रुपए
हाईकोर्ट ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग पर लगाया 1 लाख रुपए जुर्माना, जानिए क्या है वजह
हरियाणा में 3 लाख से कम आय वालों की चांदी! सरकार दे रही है सब्सिडी...यहां जानिए डिटेल
एमडब्ल्यूबी द्वारा मीडियाकर्मियों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता 5 लाख की सीएम की प्रस्तावना सराहनीय...
Faridabad : केमिकल फैक्ट्री में हुआ बड़ा ब्लास्ट, चार दर्जन लोग आग में झुलसे, मौके पर मची अफरा-तफरी
39वां सूरजकुंड मेला सम्पन्न: 50 देशों के 800 कलाकार और कारीगर बने प्रतिभागी, 20.88 लाख लोगों ने...
वित्त मंत्री के नाम से झांसा देकर 40.52 लाख ठगे, सेना से रिटायर्ड बुजुर्ग को इस तरीके से बनाया...
हरियाणा के 111 गांवों में बनेंगी स्मार्ट गलियां, 1 करोड़ 19 लाख 39 हजार रुपये होंगे खर्च
USD $
02/03/2026 18:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज उत्साह के साथ शुरुआत करेंगे। काम में तेजी दिखेगी और कोई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा होगा। परिवार के साथ तालमेल बेहतर रहेगा।
वृष राशि वालों आज सोच-समझकर लिया गया फैसला लाभ देगा। व्यापार में स्थिर प्रगति के संकेत हैं। घर में किसी प्रियजन के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
कर्क राशि वालों आज भावनाओं को नियंत्रित रखना जरूरी होगा। परिवार में किसी विषय पर गंभीर चर्चा हो सकती है। व्यापार में धैर्य से काम लेना लाभकारी रहेगा।
सिंह राशि वालों आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। नौकरी या बिजनेस में नई संभावना सामने आएगी। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा...
कन्या राशि वालों आज योजनाओं को अमल में लाने का समय है। कामकाज में ध्यान केंद्रित रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। सिर या आंखों में हल्की परेशानी हो सकती...
तुला राशि वालों आज संतुलन बनाए रखना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। किसी करीबी से दिल की बात साझा कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि वालों आज गहराई से सोचकर निर्णय लें। व्यापार में नई डील लाभदायक हो सकती है। घर का माहौल शांत रहेगा। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें।
धनु राशि वालों आज उत्साह और नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। नौकरी में प्रगति के संकेत हैं। परिवार के साथ हंसी-खुशी का समय बीतेगा। भविष्य की योजना बनाने का...
मकर राशि वालों आज जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। काम में अनुशासन जरूरी रहेगा। परिवार के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा।
कुंभ राशि वालों आज नए विचार मन में आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव का अवसर मिल सकता है। मित्रों के साथ से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
मीन राशि वालों आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार में नई दिशा मिलेगी। प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes