हड़ताल के दिनों की एवज में देनी होगी अतिरिक्त ड्यूटी

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 15 Jun, 2018 08:17 AM

extra duty to be paid in lieu of strike days

पालिका कर्मचारियों को 16 दिन की हड़ताली दिनों की एवज में अतिरिक्त ड्यूटी देनी होगी तभी उन्हें हड़ताल के दिनों का वेतन मिल पाएगा। पालिका कर्मचारियों की हड़ताल 9 से 24 मई तक चली थी। 25 मई को कर्मचारी काम पर वापस....

चंडीगढ़(बंसल): पालिका कर्मचारियों को 16 दिन की हड़ताली दिनों की एवज में अतिरिक्त ड्यूटी देनी होगी तभी उन्हें हड़ताल के दिनों का वेतन मिल पाएगा। पालिका कर्मचारियों की हड़ताल 9 से 24 मई तक चली थी। 25 मई को कर्मचारी काम पर वापस लौटे थे। शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा इस संदर्भ में सभी नगर निगमों के आयुक्तों, सभी डी.सी., सभी पालिकाओं के कार्यकारी अधिकारी और सचिवों को इस निर्देश जारी किए हैं। वेतन के बदले उन्हें अपनी छुट्टियों के दिन भी काम करना होगा।

पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने हड़ताल के बाद ऐलान किया था कि हड़ताल की वजह से शहरों में फैली गंदगी को अगले 3 दिनों में साफ कर दिया जाएगा। इसके बाद पालिका कर्मचारियों ने रोजाना अपनी तय ड्यूटी के अलावा 1 घंटा अतिरिक्त ड्यूटी भी दी। पालिका कर्मचारी संघ प्रधान नरेश शास्त्री ने कहा, सरकार समझौते के तहत मांनी गई मांगों को जल्द लागू करे, हमें इन आदेशों से कोई दिक्कत नहीं है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!