चीका के पूर्व पार्षद को हुई जेल, नपा सचिव को ब्लैकमेल कर 2 लाख रुपए मांगने का लगा था आरोप

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 11 Dec, 2022 02:56 PM

ex councilor of cheeka jailed in accusation of blackmailing

नगरपालिका के सचिव धर्मवीर सिंह द्वारा आरोपी चांदराम के खिलाफ शिकायत दी गई थी, जिसमें आरोपी चांदराम पर नगरपालिका कार्यालय में उसके बेटे को नौकरी लगवाने व विजिलेंस की धमकी देकर उससे सचिव से दो लाख रुपए मांगने के आरोप लगे थे।

कैथल(जयपाल): चीका में ब्लैकमेलिंग के आरोपी पूर्व पार्षद चांदराम को चीका पुलिस ने आज 3 दिन के रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। नगरपालिका के सचिव धर्मवीर सिंह द्वारा आरोपी चांदराम के खिलाफ शिकायत दी गई थी, जिसमें आरोपी चांदराम पर नगरपालिका कार्यालय में उसके बेटे को नौकरी लगवाने व विजिलेंस की धमकी देकर उससे सचिव से दो लाख रुपए मांगने के आरोप लगे थे।

 

नगर पालिका के सचिव की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला

 

दरअसल बीती 5 दिसंबर को ही नगर पालिका चीका के सचिव धर्मवीर सिंह ने आरोपी चांद राम के खिलाफ चीका थाने में एक शिकायत दी थी, जिसमें आरोपी चांद राम पर नगरपालिका कार्यालय में अपने बेटे को नौकरी लगवाने व विजिलेंस की धमकी देकर सचिव से दो लाख रुपए मांगने के आरोप लगाए गए थे। इस शिकायत के आधार पर चीका पुलिस ने आरोपी चांद राम को गिरफ्तार कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी को एक बार फिर से न्यायलय में पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सचिव के अनुसार हाथ लाल कर फंसाने की धमकी देकर मांगे रूपए

 

पुलिस को दी गई शिकायत में सचिव धर्मबीर ने बताया था कि दो दिसंबर को उसके कार्यालय में नगरपालिका चीका का पूर्व पार्षद चांद राम आया था। उसने कार्यालय में आते ही कहा कि उसे रंगे हाथ गिरफ्तार करवाने के लिए पार्षद तरसेम ने उसे पांच लाख रुपये का ऑफर दिया हुआ है। आरोपी ने सचिव को कहा कि तरसेम ने दो लाख रुपये एडवांस भी दे रखे हैं। इसके बावजूद उसने अभी तक सचिव के हाथ लाल नहीं करवाए हैं। चांद राम ने कहा कि अब तरसेम सिंह सचिव की गिरफ्तार नहीं होने के चलते उसके पैसे ब्याज सहित वापस मांग रहा है। इसके बाद आरोपी चांद राम ने सचिव को धमकी दी कि उसके कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर मामराज से उसने क्लर्क की नौकरी पक्की करवाने के लिए दो लाख रुपये लिए थे, लेकिन वह उसे पक्का नहीं करवा पाया और क्लर्क ने उसके ऊपर मामला दर्ज करवा रखा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने मांग की है कि वह दो लाख रुपये उसके क्लर्क को दे दे। साथ ही आरोपी के छोटे बेटे को नगरपालिका में नौकरी पर लगवा दे। अगर उसने जल्द ही ऐसा नहीं किया तो वह उसके विजिलेंस से लाल हाथ करवा देगा।

पूर्व एसएचओ की गिरफ्तारी को लेकर भी उठने लगे सवाल

 

कुछ महीने पहले ही आरोपी ने चीका के पूर्व एसएचओ जयवीर शर्मा को 5 हजार रूपए के साथ विजिलेंस के सामने रंगे हाथ गिरफ्तार करवाया था। उस घटना के बाद जिले के हजारों लोग एसएचओ के पक्ष में सड़कों पर उतर आए थे। लोगों ने  एसएचओ पर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया था। हालांकि रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किए गए एसएचओ को जेल  भी जाना पड़ा था। अब चांद राम की गिरफ्तारी होने के बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या आरोपी चांद राम ने किसी साजिश के तहत पूर्व एसएचओ जयवीर को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार करवाया था। दरअसल इस मामले में विजिलेंस द्वारा एसएचओ से कोई भी पैसों की बरामद नहीं हुई थी।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)       

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!