बुजुर्ग मर्डर केस: गांव का युवक ही निकला हत्यारा, आरोपी ने इस बात पर थी दर्दनाक मौत

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 12 Jun, 2025 07:46 PM

elderly murder case youth from village turned out to be the murderer

गांव डांगरा में कहासुनी के बीच बुजुर्ग की ईंट मारकर हत्या के मामले पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान डांगरा निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को कल न्यायालय में पेश करेगी।

टोहाना (सुशील सिंगला) : गांव डांगरा में कहासुनी के बीच बुजुर्ग की ईंट मारकर हत्या के मामले पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान डांगरा निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को कल न्यायालय में पेश करेगी। बता दें कि बीते बुधवार सांय गांव डांगरा में 70 वर्षीय बुजुर्ग हरिसिंह की ईंट से वार कर हत्या कर दी गई थी।

डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर आरोपी राजकुमार के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया है। डीएसपी ने कहा कि गांव लोहाखेड़ा रोड स्थित नहर के पास हरि सिंह मौजूद था। जहां 39 वर्षीय राजकुमार भी आया हुआ था। दोनों ने शराब का नशा किया हुआ था। दोनों के बीच परिवारिक टिप्प्णी को लेकर कहासुनी हो गई। यह कहासुनी इतनी बढ़ गई कि राजकुमार ने मृतक हरि सिंह के सिर पर ईंट से कई वार किए। जिसके बाद हरिसिंह बेहोश होकर गिर गया। घायल अवस्था में हरि सिंह को नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। 

डांगसा गांव से आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह खुद पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने मृतक हरि सिंह के बेटे के बयान पर राजकुमार के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी राजकुमार को गांव डांगरा से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल में करवाने के बाद वारिसों को सौंप दिया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!