HARYANA: प्राइवेट अस्पताल का डॉक्टर गिरफ्तार, 2 लाख की रिश्वत के साथ ACB ने रंगे हाथों पकड़ा
Edited By Nitish Jamwal, Updated: 08 Mar, 2024 01:53 PM
हरियाणा में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम रिश्वतखोरों को पकड़ने के लिए सफलता हासिल कर रही है। वहीं पानीपत में भी ACB ने प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर को 2 लाख रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पानीपत (सचिन शर्मा) : हरियाणा में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम रिश्वतखोरों को पकड़ने के लिए सफलता हासिल कर रही है। वहीं पानीपत में भी ACB ने प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर को 2 लाख रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
बता दें कि आरोपी डॉक्टर से इस बात का भी खुलासा किया है कि वो रुपए सरकारी अस्पताल के डॉक्टर और क्लर्क तक पहुंचाए जाने थे। फिलहाल दोनों आरोपी डॉक्टर और क्लर्क फरार है, जिनकी धरपकड़ में टीमें जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ करनाल ACB थाने में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। अंबाला एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पानीपत के आधार अस्पताल के संचालक डॉक्टर विशाल मलिक को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में सरकारी अस्पताल का डॉक्टर पवन कुमार और क्लर्क नवीन कुमार फरार है।
2 लाख की रिश्वत की मांग
इन आरोपियों की ओर से शिकायतकर्ता द्वारा बरसत रोड पर संचालित किए जा रहे इमेजिंग एंड डायग्नोस्टिक सेंटर का जनवरी माह में निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान आरोपियों द्वारा शिकायतकर्ता पर FIR दर्ज न करवाने और जारी किए गए नोटिस को फाइल करवाने के बदले में 2 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही थी।
ACB की टीम ने मामले की पुष्टि करते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए योजना बनाई। जिनमें से निजी अस्पताल के डॉक्टर विकास मलिक को 2 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)