बहन की शादी के लिए लाया था चुन्नी, छुट्टी नहीं मिली तो उसी से लगाया फंदा

Edited By Isha, Updated: 14 Jun, 2019 01:06 PM

doctor commit sucide

पी.जी.आई.एम.एस. रोहतक  में कल देर रात को एमडी के थर्ड ईयर डॉक्टर ने अपने रूम फंखे से फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। डाक्टर की पहचान डॉ ओमकार के रूप में हुई जो कर्नाटक का रहने

रोहतक (दीपक):  पी.जी.आई.एम.एस. रोहतक  में कल देर रात को एमडी के थर्ड ईयर डॉक्टर ने अपने रूम पंखे से फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। डाक्टर की पहचान डॉ ओमकार के रूप में हुई जो कर्नाटक का रहने वाला था।  बताया जा रहा है बहन की शादी में नही जाने से परेशान डॉक्टर ने अपनी बहन के लिए लाई चुन्नी के साथ ही सुसाइड कर लिया ।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार मृतक की बहन की शादी थी जिसके लिए उसने अपने एचओडी से छुट्टी मांगी थी पर उसे छुट्टी नहीं मिली। इसी के चलते परेशान होकर डाक्टर ने फंदा लगा लिया वहीं 2 साल पहले एक नवजात की मौत के मामले एचओडी ने मृतक डॉ के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया था और उसपर थीसिस को पूरा करने के लिए दवाब बनाया जा रहा था। मृतक  के साथी डॉक्टर ने बताया कि डॉ ओमकार ने विभाग के एचओडी द्वारा टार्चर करने की वजह से सुसाइड किया। उसकी बहन की शादी में जाने के लिए एचओडी ने छुट्टी तक नही दी।  एचओडी उसे बहुत ही परेशान कर रही थी।

गुस्साएं डॉक्टर्स ने की एचओडी के आवास पर तोड़फोड़
वहीं सुसाइड से गुस्साएं डॉक्टर्स ने हड़ताल का ऐलान कर प्रदर्शन किया। डॉक्टर्स ने एचओडी के आवास में हंगामा ही नही  बल्कि वहां तोड़फोड़ के बाद एच.ओ.डी. व वी.सी. के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस मौके हंगामे को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। डॉक्टर्स का आरोप है कि डॉ ओमकार ने एचओडी के टार्चर की वजह से सुसाइड किया है। पुलिस ने पीजी डॉक्टर्स के ब्यान पर एचओडी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं डाक्टर की हड़ताल की वजह से एमरजेंसी व ट्रामा सेंटर की स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हुई है। दुरराज से आने वाले मरीजों और उनके सहायकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

PunjabKesari

क्या कहना है हेल्थ व साइंस यूनिवर्सिटी के वीसी का 
वही पंडित बी.डी. शर्मा हेल्थ व साइंस यूनिवर्सिटी के वीसी से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमे इस बात का बहुत दुख है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है जो भी जांच में दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!