शिक्षित और युवाओं को भाजपा देगी मौका- धर्मेंद्र तंवर

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 23 Aug, 2024 05:28 PM

dharmender tanwar meet with bjp state president

देश के विकास के लिए शिक्षित और युवा अपना योगदान दे रहे हैं। यही कारण है कि समाज को नई दिशा मिल रही है। भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य धर्मेंद्र तंवर ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडोली से मुलाकात की। इस दौरान धर्मेंद्र तंवर ने प्रदेशाध्यक्ष को...

गुड़गांव,(ब्यूरो): देश के विकास के लिए शिक्षित और युवा अपना योगदान दे रहे हैं। यही कारण है कि समाज को नई दिशा मिल रही है। भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य धर्मेंद्र तंवर ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडोली से मुलाकात की। इस दौरान धर्मेंद्र तंवर ने प्रदेशाध्यक्ष को समाज में उनके द्वारा किए गए कार्यों से अवगत कराया। 

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

धर्मेंद्र तंवर ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष ने उन्हें आश्वस्त किया है कि पार्टी हर कार्यकर्ता का सम्मान करते हुए समाज में कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेगी। धर्मेंद्र तंवर ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसने प्रदेश ही नहीं बल्कि देश का विकास किया है। आज चारों ओर विकास की गंगा बह रही है। युवाओं को रोजगार मिला है। धर्मेंद्र तंवर ने बताया कि भाजपा के शासन में साेहना क्षेत्र का विकास तेजी से हुआ है। गुड़गांव सोहना एलिवेटेड रोड बनने से न केवल सोहना तावडू क्षेत्र को नई पहचान मिली है बल्कि लोगों को जाम की समस्या से भी निजात मिल गया। उन्होंने कहा कि चुनाव की टिकट को लेकर पार्टी द्वारा मंथन किया जा रहा है। पार्टी के आदेशों के अनुसार ही कार्य किया जाएगा ताकि जन जन का विकास किया जा सके।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!