सिंघम स्टाईल में DGP बीएस संधू- आधी रात को थानों में मारे छापे, रिकॉर्ड जांचा

Edited By Updated: 03 May, 2017 10:09 AM

dgp bs sandhu in singam style

हरियाणा पुलिस के नए DGP बीएस संधू गत देर रात सख्त मूड में नजर आए

कुरुक्षेत्र/करनाल (कमल मिड्ढा/रणदीप):हरियाणा पुलिस के नए DGP बीएस संधू गत देर रात सख्त मूड में नजर आए, जिसके चलते उन्होंने CM सिटी करनाल और कुरुक्षेत्र के शाहबाद थाने में औचक निरीक्षण किया। DGP के आते ही सभी थानों के अधिकारी व कर्मचारी अलर्ट होने शुरू हो गए। 
PunjabKesari
कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड):कुरुक्षेत्र के शाहाबाद थाना पहुंचे DGP संधू ने पुलिस कर्मचारियों से बातचीत की और थाने में आए आम लोगों से भी उनकी समस्याएं जानी। इतना ही नहीं उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को मोटिवेट किया और उनको उनकी जिम्मेवारी के बारे अवगत करवाया। DGP ने पुलिस कर्मचारियों को कहा कि थाने में जो भी आता है उनकी शिकायतों को सुनें और उसकी कठिनाई का निदान करने का प्रयास करें। 
PunjabKesari
नशे की समस्या पर पुलिस को किया सचेत
DGP ने शाहाबाद में नशे की बड़ी समस्या के साथ-साथ नेशनल हाईवे पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में पुलिस को सचेत रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस को एक बेहतर पुलिस फोर्स बनाना है।
PunjabKesari
उन्होंने बड़े साफ शब्दों में कहा कि अगर अच्छा काम करोगे तो मैं सबके साथ हूं और अगर बुरा काम करोगे तो मैं बख्शूंगा नहीं।  
PunjabKesari
करनाल (कमल मिड्ढा):शाहबाद थाने में औचक निरीक्षण करने के बाद देर रात DGP CM सिटी करनाल भी पहुंचे। उन्होंने वहां 2 अलग-अलग थानों का की जांच की। जानकारी मिलने पर करनाल जिला के पुलिस कप्तान भी आनन-फानन में घरौंडा थाने पहुंची। वहां DGP ने मुंशी की कुर्सी पर बैठकर रिकॉर्ड्स चैक किए और मौजूद पुलिस कर्मचारियों से भी बातचीत की। 
PunjabKesari
DGP ने मीडिया के सवालों का दिया जवाब
DGP संधू ने कहा कि हमने पहले कुरुक्षेत्र के शाहबाद पुलिस थाने और उसके बाद करनाल की मंगलौरा पुलिस चौकी और घरौंडा थाने का निरिक्षण किया है। तकरीबन काम यहां ठीक पाया गया है। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को भी इकट्ठा कर उन्होंने बताया कि पुलिस की कार्य प्रणाली को ओर दुरुस्त करने की जरूरत है। वहीं उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि हरियाणा पुलिस में करीब 15000 पुलिस जवानों की कमी है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!