पंचकूला में 29 जून को होगी भाजपा की विस्तृत प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 26 Jun, 2024 09:03 PM

detailed state executive meeting of bjp

विधानसभा चुनाव और उसकी रणनीति को लेकर भाजपा में लगातार बैठकों का दौर जारी है। भाजपा हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर मजबूती से आगे बढ़ रही है।

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी): विधानसभा चुनाव और उसकी रणनीति को लेकर भाजपा में लगातार बैठकों का दौर जारी है। भाजपा हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर मजबूती से आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 29 जून को विस्तृत प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक लेने पंचकूला आ रहे हैं। अमित शाह के आगमन को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। बुधवार को पंचकूला स्थित पार्टी कार्यालय पंचकमल में जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली ने व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। बैठक में विशेष रूप से हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, मेयर कुलभूषण गोयल, वरिन्द्र गर्ग आदि मौजूद रहे। इस बैठक में पंचकूला जिला के प्रदेश पदाधिकारी, ज़िला पदाधिकारी, मोर्चा, विभाग व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शामिल हुए। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की आगमन की तैयारियों को लेकर 21 विभाग बनाए गए जो व्यवस्था का दायित्व संभालेंगे। प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली ने पदाधिकारियों को स्पष्ट कहा कि प्रचंड गर्मी है, सभी जिलों से कार्यकर्ता और पदाधिकारी यहां आएंगे, इसलिए व्यवस्था को लेकर कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बैठक बड़ी है, इसलिए कार्यकर्ताओं के कंधों पर व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारी भी बड़ी है। श्री बड़ौली ने कहा कि विस्तृत प्रदेश कार्यकारिणी बैठक से एक दिन पहले यानि की 28 जून को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी जिसमें प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा भी शामिल होंगे। श्री बडौली ने कहा कि सीएम नायब सैनी विस्तृत कार्यकारिणी की बैठक की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आग्रह करते हुए कहा कि बैठक की सफलता के लिए अभी से जुट जाएं। 

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले होने वाली विस्तृत कार्यकारिणी की यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आने से कार्यकर्ताओं में नया जोश और ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि यह बैठक पंचकूला में हो रही है इसलिए हमारी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा कि वे बैठक की तैयारियों और जिन कार्यकर्ताओं को व्यवस्था की जिम्मेदारी मिली है वे पूरी ताकत के साथ बैठक की सफलता के लिए काम करें।

जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि विस्तृत प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के निमित जिन-जिन पदाधिकारियों को जो जिम्मेदारियां दी गई है उसके निवर्हन में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। श्री शर्मा ने प्रदेश महामंत्री को भरोसा दिलाते हुए कहा कि कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ व्यवस्थाओं में जुटेंगे। दीपक शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यकर्ता श्री शाह को सुनने और उनके मार्गदर्शन के लिए उत्साहित हैं।

 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!