डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा बोले, "हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को सुरक्षा रील बनाने के लिए नहीं, जान की सुरक्षा के लिए दी गई"

Edited By Harman, Updated: 26 Jun, 2026 02:58 PM

deputy speaker said  security not provided to masoom sharma for making reels

हरियाणा पुलिस के नारे "सेवा, सुरक्षा, सहयोग" को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को मिली पुलिस सुरक्षा के इस्तेमाल पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि मासूम शर्मा और उनकी टीम सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ इंस्टाग्राम पर...

जींद (अमनदीप पिलानिया) : हरियाणा पुलिस के नारे "सेवा, सुरक्षा, सहयोग" को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को मिली पुलिस सुरक्षा के इस्तेमाल पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि मासूम शर्मा और उनकी टीम सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ इंस्टाग्राम पर बदमाशी वाले गानों के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।

इस मुद्दे को पंजाब केसरी टीवी के पत्रकार ने हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा के सामने उठाया। पत्रकार ने सवाल किया कि एक ओर अदालत के आदेशों के बाद अवैध कब्जे हटाने जैसी कार्रवाई के दौरान कई बार ड्यूटी मजिस्ट्रेट को पर्याप्त पुलिस सुरक्षा उपलब्ध नहीं हो पाती, जबकि दूसरी ओर धमकी मिलने के आधार पर कलाकारों को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाती है और उसका उपयोग सोशल मीडिया रील बनाने में किया जा रहा है।

PunjabKesari

पत्रकार ने यह भी सवाल उठाया कि जब प्रशासन के पास ड्यूटी मजिस्ट्रेट के लिए पर्याप्त पुलिस बल नहीं होता, तब कलाकारों को दी गई सुरक्षा का इस प्रकार इस्तेमाल क्या उचित है? इस पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा ने कहा कि मासूम शर्मा को धमकी मिलने के कारण सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा का उद्देश्य केवल उनकी जान-माल की रक्षा करना है।
PunjabKesari

डॉ. मिड्डा ने मासूम शर्मा से अपील करते हुए कहा कि "सुरक्षा का इस्तेमाल सोशल मीडिया रील बनाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। यह सुरक्षा उनकी सुरक्षा के लिए दी गई है, इसका सम्मान होना चाहिए।"अब यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों के बीच यह बहस तेज हो गई है कि सार्वजनिक संसाधनों और पुलिस सुरक्षा का उपयोग केवल सुरक्षा उद्देश्यों तक सीमित रहना चाहिए या उसका इस प्रकार प्रचार-प्रसार और रील बनाने में इस्तेमाल उचित है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!