हरियाणा के 'गब्बर' और अंबाला के SP के खिलाफ FIR दर्ज कराने में जुटे पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष, मुख्य सचिव से डिमांड

Edited By Saurabh Pal, Updated: 15 Feb, 2024 09:00 PM

demand to register case against anil vij and ambala sp

MSP सहित विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली कूच पर निकलने पंजाब के किसानों को हरियाणा में एंट्री नहीं मिली। हरियाणा और पंजाब की सीमाओं पर किसान दिल्ली कूच को लेकर अड़े हुए हैं। हरियाणा पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स द्वारा किसानों पर आंसू गैस के गोले रबर...

डेस्कः MSP सहित विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली कूच पर निकलने पंजाब के किसानों को हरियाणा में एंट्री नहीं मिली। हरियाणा और पंजाब की सीमाओं पर किसान दिल्ली कूच को लेकर अड़े हुए हैं। हरियाणा पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स द्वारा किसानों पर आंसू गैस के गोले रबर बुलेट का प्रयोग कर उन्हें रोका गया है। प्रशासन सख्ती के खिलाफ किसानों में आक्रोश है। इस मामले में पंजाब कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अगुवाई में पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा से मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र सौंपा है।

PunjabKesari

पंजाब के मुख्यसचिव से कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश जारी करने की मांग की है। विज के अलावा अंबाला के एसपी जशन सिंह और अन्य पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने की है।  

मामले में कांग्रेस नेताओं ने तर्क दिया है कि पंजाब के किसानों पर हरियाणा पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले और रबर बुलेट का प्रयोग किया गया है। जो गलत है। पंजाब के किसान पंजाब की सीमा में ही प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बावजूद भी हरियाणा पुलिस द्वारा किसानों पर अत्याचार किया गया है।  इस दौरान कुछ किसानों को आंखों, सिर, गर्दन आदि पर चोटें आई हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हाईवे राष्ट्र की संपत्ति है। किसानों को बिना किसी रोक टोक से आने जाने का अधिकार है। जबकि उन्हें जानबूझकर रोका जा रहा है।

कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल में पूर्व मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया, गुरकीरत कोटली, सांसद अमर सिंह, पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी और पार्टी नेता कामिल अमर सिंह और गुरभेज टिब्बी शामिल थे।  गौरतल बै कि इससे पहले अस्पताल में भर्ती एक किसान से राहुल गांधी ने बातचीत की थी और साथ होने का दावा और वादा किया था। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!