Edited By Manisha rana, Updated: 12 Aug, 2020 04:17 PM
करनाल राम नगर की कॉलोनी घरौंडा की रहने वाली 45 वर्षीय महिला ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली...
करनाल (केसी आर्या) : करनाल राम नगर की कॉलोनी घरौंडा की रहने वाली 45 वर्षीय महिला ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली। वहीं पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बता दें कि घरौंडा कॉलोनी महिला को अपने पिता की तरफ से हिस्से में मिली ढाई एकड़ जमीन उसकी मौत का कारण बन गई। उसका पति जमीन अपने नाम करवाना चाहता था परन्तु वह देना नहीं चाहती थी। जिस के कारण झगड़ा होता था और उसको तंग किया जाता था। यह आरोप महिला के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं