सीएम सिटी में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, करनाल के पूर्व जिलाध्यक्ष हैं पीड़ित अशोक सुखीजा

Edited By Saurabh Pal, Updated: 27 Jan, 2024 06:30 PM

deadly attack on bjp leader in karnal

हरियाणा में अपराध इस कदर बढ़ गया है कि आरोपी अब भाजपा नेता को भी नहीं बख्श रहे हैं। ताजा मामला सीएम सिटी करनाल से हैं, जहां एक भाजपा नेता व समाजसेवी पर कुछ लाठी डंडों से लैस आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया...

करनालः हरियाणा में अपराध इस कदर बढ़ गया है कि आरोपी अब भाजपा नेता को भी नहीं बख्श रहे हैं। ताजा मामला सीएम सिटी करनाल से हैं, जहां एक भाजपा नेता व समाजसेवी पर कुछ लाठी डंडों से लैस आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित भाजपा नेता अशोक सुखीजा हैं जो पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हैं।

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार अशोक सुखीजा अपने कुछ मित्रों के साथ एक रेस्टोरेंट में बैठे थे। इस दौरान उन्हें एक पुजारी का फोन आया कि सेक्टर 14 कृष्णा मंदिर में दो पुजारी आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गए हैं। गौरतलब है कि अशोक सुखीजा इस मंदिर से जुड़े हुए हैं और समाजसेवी भी हैं, इसलिए वह मौके पर पहुंचे गए।

इस दौरान उन्होंने देखा कि मंदिर के बाहर कुछ युवक खड़े हैं, जिनके पास डंडे हैं। इसके बाद अशोक सुखीजा उनकी वीडियो बनाने लगते हैं, ताकि वो पुलिस को दे सकें। इतने में वो युवक अशोक सुखीजा पर हमला कर देते हैं। इस दौरान आरोपियों ने उनके सिर डंडे से कई वार किए। इतना ही नहीं उनपर बाइक चढ़ाकर उनकी हत्या का भी प्रयास किया। इसके बाद भाजपा नेता को वहीं छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए। जाते समय आरोपी अशोक सुखीजा का फोन भी ले गए जिसमें उन्होंने   शरारती युवकों का वीडियो बनाया था।

 वारदात के बाद भाजपा नेता को घायलावस्था में करनाल के नागरिक अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। उनके सिर पर कई घाव हुए थे। जिसके कारण उनके सिर पर कई टांके आएं हैं।  नागरिक अस्पताल में प्रथमिक उपचार के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। मामले में पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगी है। पुलिस अशोक सुखीजा से बातचीत कर आगे की कार्रवाई अमल में लाएगी।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!