कांग्रेस को याद रखना चाहिए कि यह नेहरू का नहीं, मोदी का भारत है : विज

Edited By Manisha rana, Updated: 24 Jun, 2020 01:56 PM

congress should remember that this is modi s india not nehru s vij

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का कहना है कि कोरोना की टैस्टिंग बढ़ाने के लिए प्रदेश में जल्द ही एंटीजन टैस्ट प्रक्रिया...

चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का कहना है कि कोरोना की टैस्टिंग बढ़ाने के लिए प्रदेश में जल्द ही एंटीजन टैस्ट प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह इंडिया मेड किट 450 रुपए की है और इसकी रिपोर्ट 15 मिनट में आएगी। आई.सी.एम.आर. ने जब इसकी स्वीकृ ति दी तो दावा किया है कि इसका रिजल्ट 100 प्रतिशत है। हरियाणा की चीफ सैक्रेटरी से उनकी बात हुई है उन्होंने कहा है कि इसे जल्द शुरू किया जाए। अनिल विज पिछले दिनों बाथरूम में स्लिप हो गए थे। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद वह अम्बाला अपने निवास पर बैड रैस्ट पर हैं। बैड पर लेटे हुए भी अनिल विज लगातार मोबाइल व व्हाट्सएप पर विभिन्न विभागों की कार्रवाई का संचालन कर रहे हैं। 

पंजाब केसरी प्रतिनिधि से एक्सक्लूसिव बातचीत में अनिल विज ने कहा कि चीन के मुद्दे पर जिस कांग्रेस को पी.एम. के साथ एकजुटता दिखानी चाहिए थी,आज कांग्रेस के वे नेता राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे। कांग्रेस को यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि 1962 में उनके राज में ही भारत ने चीन के हाथों बहुत कुछ खोया था। कांग्रेस को याद रखना चाहिए कि अब यह नेहरू का नहीं,मोदी का भारत है। 

प्रश्न- जिस प्रकार मरीजों की संख्या बढ़ रही है, उसे लेकर किस प्रकार की तैयारी की जा रही है?
उत्तर-
हमने 1106 एम.बी.बी.एस. चौथे वर्ष, 5वें वर्ष व पोस्ट गै्रजुएशन डिग्री कर रहे स्टूडैंट्स की ड्यूटी विभिन्न स्थानों पर लगाई है। विभाग को आदेश दिए हैं कि इनको सैकेंडरी जोन में लगाया जाए जिससे फ्रंट लाइन पर लगे डॉक्टर्स अपने काम में पूरा ध्यान दे सकेंगे। इसके साथ ही एम.एस.सी. नॄसग प्रथम व द्वितीय वर्ष की स्टूडैंट्स 992 नॄसग बी.एस.सी. की स्टूडैंट्स को ड्यूटी पर लिया है। डॉक्टरों की भर्ती में 604 का चयन किया है जिनमें से 330 ज्वाइन भी कर चुके हैं। 

प्रश्न-कोरोना के केस बढऩे की स्थिति में अधिक बैड्स की क्या व्यवस्था है?
उत्तर :
बैड्स की कोई कमी नहीं है। प्रदेश में रिकवरी रेट लगभग 54 प्रतिशत है।

प्रश्न-क्या एस.एल.आर. लैब की तरह की कोई और शिकायत किसी अन्य लैब की भी आई है?
उत्तर-
अभी किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। स्वास्थ्य विभाग की पूरी नजर है। कोई ठोस जानकारी आएगी तो बताएंगे।

प्रश्न-एन.सी.आर. में बढ़ते केसों के मद्देनजर अब क्या दिल्ली की सीमाएं सील होनी चाहिएं?
उत्तर-
अब देर हो चुकी है। जब मैंने शंका व्यक्त की थी व दिल की पीड़ा बताई थी,तभी ये सीमाएं नहीं खुलनी चाहिए थीं।

प्रश्न-एन.सी.आर. में रिकॉर्ड मरीज क्यों प्रतिदिन मिल रहे हैं?
उत्तर-
दिल्ली की मेहरबानी है कि हरियाणा में 80 प्रतिशत कोरोना पॉजिटिव केस उनकी बदौलत हैं। दिल्ली के साथ जिन जिलों की सीमा लगती है वहां अधिक संख्या में मरीज मिल रहे हैं। 

प्रश्न-चीन ने भारत की सीमा पर जो तनाव पैदा किया हुआ है उसको लेकर क्या कहेंगे?
उत्तर-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन को बड़े सख्त लहजे में जवाब दिया है। हमारे सैनिकों का आत्मविश्वास जबरदस्त है। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए सेना को फ्री हैंड देना केवल कु शल नेतृत्व के बस की बात होती है।

प्रश्न-चीन मुद्दे पर कांग्रेस के स्टैंड पर क्या कहेंगे?
उत्तर-
चीन के मुद्दे पर जिस कांग्रेस को पी.एम. के साथ एकजुटता दिखानी चाहिए थी,आज उसी कांग्रेस के नेता राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे। कांग्रेस को यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि 1962 में उनके राज में ही भारत ने चीन के हाथों बहुत कु छ खोया था। कांग्रेस को याद रखना चाहिए कि अब यह नेहरू का भारत नहीं,मोदी का भारत है। 

प्रश्न-कबूतरबाजी के शिकार विदेश की जेलों से लौटे व्यक्तियों के मामले में कार्रवाई कहां तक पहुंची?
उत्तर-
गैर कानूनी तरीके से विदेशों में भेजने वाले व कबूतरबाजी में विभिन्न जिलों में दर्ज 28 मामलों के 27 आरोपी एजैंटों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 35 लाख 33 हजार रुपए बरामद किए हैं। एस.आई.टी. गत वर्षों में दर्ज मामलों की भी जांच कर रही है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!