बंसी लाल की विरासत पर कांग्रेस सांसद के महिला विरोधी बोल, कहा-देश पुरुषों से चलता है...बेटे के बाद पोता वारिस

Edited By Saurabh Pal, Updated: 21 Jun, 2024 08:04 PM

congress mp s anti women remarks on bansi lal s legacy

हिसार लोकसभा से कांग्रेस सांसद जय प्रकाश (जेपी) ने भाजपा द्वारा किरण चौधरी को बंसी लाल की वारिस बताए जाने पर कहा कि हमारा देश पुरुष चलाता है। जब उनका बेटा और पोता जिंदा है तो जिंदे को क्यों मार रहे हो...

उचाना (प्रदीप श्योकंद): हिसार लोकसभा से कांग्रेस सांसद जय प्रकाश (जेपी) ने भाजपा द्वारा किरण चौधरी को बंसी लाल की वारिस बताए जाने पर कहा कि हमारा देश पुरुष चलाता है। जब उनका बेटा और पोता जिंदा है तो जिंदे को क्यों मार रहे हो, अगर विरासत की बात करें तो रणबीर महेंद्र हैं फिर उनका बेटा है। इसके आगे उन्होंने कहा कि विरासत प्रजातंत्र में नहीं चलती है। मैं चार-पांच परिवारों के नेताओं को बता देना चाहता हूं कि अपने परिवार का आशीर्वाद नहीं चलेगा।

जेपी ने कहा अगर मान लो किसी महापुरुष के घर कोई नालायक, निक्कमा, नशेड़ी किस्म का बच्चा पैदा हो जाए तो क्या जनता ने उनको ढोने की ठेकेदारी ले रखी है। आगे कांग्रेस सांसद ने कहा कि विरासत परिवार में होती है, प्रजातंत्र में नहीं। प्रजातंत्र में वहीं तरक्की करेंगे जिनको जनता स्वीकार करेगी। सांसद जेपी चुनाव जीतने बाद पहली बार उचाना पहुंचे थे। ये बातें उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं। 

PunjabKesari

दरअसल किरण चौधरी के कांग्रेस छोड़ने के बाद पूरी कांग्रेस पार्टी तोशाम विधायक पर हमलावर है। इसके अलावा हिसार सांसद हुड्डा गुट में हैं, वहीं किरण चौधरी एसआरके गुट की अहम कड़ी थीं जिनके पार्टी छोड़ने से ग्रुप टूट गया है। इतना ही ने हिसार सांसद ने किरण चौधरी पर भीतरघात का भी आरोप लगाया। जेपी ने कहा कि किरण एक षडयंत्र के तहत भाजपा में गईं हैं। इतनी हिम्मत थी तो चुनाव से पहले चलीं जातीं। उन्होंने कहा मनोहर लाल के बयान का जिक्र किया। जिसमें केंद्रीय मंत्री खट्टर ने किरण की ज्वाइनिंग के दौरान कहा था कि इनका शरीर कांग्रेस में भले था, लेकिन इनकी आत्मा भाजपा में थी। सासंद ने कहा कि ऐसी ताकतों पर विचार करना पड़ेगा जो बीजेपी से मिलकर कांग्रेस को कमजोर कर रहीं है। उन्होंने कहा रावदान सिंह के हारने का कोई मतलब ही नहीं था। किरण ने साथ रहकर नुकसान कर दिया। 

इतना ही नहीं जय प्रकाश के द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन में बीरेंद्र सिंह और बृजेंद्र सिंह पर भीतरघात का आरोप लगाया गया। जिससे स्पष्ट है कि हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी खत्म होने बजाय बढ़ गई है। हिसार सांसद ने कहा कि बृजेंद्र सिंह अबी कांग्रेस में आए थे, वोटिंग के दौरान भाजपा के बूथों पर बैठे थे। उन्होंने कहा कि ये जानकारी मेरे साथियों ने दी है। वहीं बीरेंद्र सिंह को लेकर कहा कि अब वह बूढ़े हो चुके हैं उनके बारे में क्या कह सकता हूं। जेपी ने कहा इससे अच्छा था कि कांग्रेस में न आते, अब मुझे टिकट मिलने के बाद फिर से भाजपा के साथ चले गए।  

जेपी ने इशारे में बीरेंद्र और बृजेंद्र को कहा कि मैं उन लोगों का जमकर विरोध करूंगा, जिन्होंने इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी और जनता का विरोध किया है। ये चुनाव जनता लड़ रही थी। इंसान इंसान का विरोध सहन कर सकता है, लेकिन जनता का विरोध किसी बड़े से बड़े इंसान से सहन नहीं हो सकता। मुझे टिकट कांग्रेस हाईकमान ने दी है किसी को क्या दर्द। 

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 

 

 

 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!