कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यकारी अध्यक्ष और गुड़गांव प्रभारी ने की बैठक

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 01 Feb, 2024 07:29 PM

congress leader take meeting with party member for confrence

प्रदेश कांग्रेस की ओर से 5 फरवरी को गुरुग्राम में कार्यकर्ता सम्मेलन किया जा रहा है। यह सम्मेलन प्रदेश अध्यक्ष चौ़. उदय भान की अध्यक्षता में गुरुग्राम के सैक्टर-17 स्थित होटल ब्लिस में किया जाएगा।

गुड़गांव, (ब्यूरो) : प्रदेश कांग्रेस की ओर से 5 फरवरी को गुरुग्राम में कार्यकर्ता सम्मेलन किया जा रहा है। यह सम्मेलन प्रदेश अध्यक्ष चौ़. उदय भान की अध्यक्षता में गुरुग्राम के सैक्टर-17 स्थित होटल ब्लिस में किया जाएगा। इस सम्मेल के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा हों। इस सम्मेलन  में जिले भर के हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे, जिन कार्यकर्ताओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा लोकसभा चुनाव को लेकर बिगुल बजाएंगे। 

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।


गुरुग्राम में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में जानकारी देते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार भारद्वाज व गुड़गांव के प्रभारी पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि गुरुग्राम में 5 फरवरी को होने वाला कार्यकर्ता सम्मेलन एतिहासिक होगा। इस सम्मेलन में  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा व प्रदेश अध्यक्ष  चौ़. उदय भान कार्यकताओं को कांग्रेस की नीतियों को जनजन तक पहुंचाने का आहवान करेंगे साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद भी करेंगे। इस सम्मेलन में गुरुग्राम के होनहार व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव से सम्बंधित जिम्मेदारियां भी सौंपी जाएगी। कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार भारद्वाज और गुड़गांवा जिला प्रभारी पूर्व विधायक करण दलाल ने वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं सहित आयोजन स्थल का भी निरीक्षण भी किया।


इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार भारद्वाज व गुड़गांव के प्रभारी पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल के साथ पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, विरेन्द्र यादव, पंकज डावर, पूर्व विधायक रामबीर, समसुद्दीन, सुनीता सहरावत, पंकज भारद्वाज, अमित यादव, मनीष खटाना, पर्ल चौधरी, मुकेश शर्मा, महाराज सिंह, सूबे सिंह यादव, जितेन्द्र राणा, सन्नी यादव, जय सिंह हुड्डा, कुलदीप सिंह, कृष्ण बालमीकी, अशोक उल्लावास, रज्जू चेयरमैन, हाजी रामजनी, लोकेश राघव, चौधरी नाथोली, जकारिया सरपंच, रवींद्र निमोठ, करमबीर खटाना, विक्की खटाना, लाला त्यागी, हबीब, महेश शर्मा, हाकम अली, राशिद खान, सुनील अंबावाता, मनोज तंवर, सुलेमान, याकूब, उस्मान, अकबर सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!