लोगों को प्लॉट देने की बात बोलकर झूठे वादे कर उनके बीच जा रहे कांग्रेस के प्रत्याशी- देवेंद्र कादियान

Edited By Manisha rana, Updated: 04 Sep, 2024 02:53 PM

congress candidate going among people making false promises devendra kadian

प्रत्याशी अपनी दावेदारी पेश करने में पूरी ताकत झोंक रहे है। गन्नौर से भाजपा नेता देवेंद्र कादियान भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे है और लोगो के बीच जा रहे है। आज भाजपा नेता देवेंद्र कादियान गन्नौर के भूरी व लड़सौली गांव पहुंचे और अपने पक्ष में वोट डालने...

गन्नौर (कपिल) : प्रत्याशी अपनी दावेदारी पेश करने में पूरी ताकत झोंक रहे है। गन्नौर से भाजपा नेता देवेंद्र कादियान भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे है और लोगो के बीच जा रहे है। आज भाजपा नेता देवेंद्र कादियान गन्नौर के भूरी व लड़सौली गांव पहुंचे और अपने पक्ष में वोट डालने की अपील मतदाताओं से की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह चुनाव उनके बेटे और नेताओं के बीच का चुनाव है। इस चुनाव से आपके वोट से क्षेत्र में बहुत बड़ा परिवर्तन होगा। 

भाजपा नेता देवेंद्र कादियान का गन्नौर के भूरी व लड़सौली गांव में ग्रामीणों ने पगड़ी पहनकर उनका स्वागत किया। इस दौरान कादियान ने कहा कि यह चुनाव नेता और बेटे के बीच है। आपका बेटा पिछले 8 सालों से आपके बीच रहकर देवा सोसायटी के माध्यम से आपकी सेवा कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी लोगों को प्लॉट देने की बात बोलकर झूठे वादे कर उनके बीच जा रहे है। इस बार फिर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी। कांग्रेस के नेताओं ने गन्नौर में विकास न कर अपना ओर अपने परिवार का विकास किया है। इस बार ऐसे लोगों को उनके घर बैठने का काम करेंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!