53वां जन्मदिन मना रहा हरियाणा, सीएम ने ट्वीट कर दी बधाई

Edited By Deepak Paul, Updated: 01 Nov, 2018 11:05 AM

congratulations haryana cm celebrating 53rd birthday

हरियाणा अाज 53वां साल का हो चुका है। हरियाणा राज्य का जन्म 1 नवंबर 1966 में हुअा था। हालांकि, उससे पहले हरियाणा पंजाब का ही हिस्सा था, जिसे 1966 में अलग किया गया। इसे भारत के 17वें राज्य के रूप में पहचान मिली। प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ है जो भारत का...

चंडीगढ (ब्यूरो): हरियाणा अाज 53वां साल का हो चुका है। हरियाणा राज्य का जन्म 1 नवंबर 1966 में हुअा था। हालांकि, उससे पहले हरियाणा पंजाब का ही हिस्सा था, जिसे 1966 में अलग किया गया। इसे भारत के 17वें राज्य के रूप में पहचान मिली। प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ है जो भारत का सबसे सुंदर शहर माना जाता है। राष्ट्रीय राजधानी के तीन तरफ हरियाणा का घेरा है। वर्तमान में खाद्यान्न और दुध उत्पादन में हरियाणा देश में प्रमुख राज्य है।1960 के दशक की हरित क्रांति में हरियाणा का प्रमुख योगदान रहा, जिससे देश खाद्यान्न संपन्न हुआ।

हरियाणा की गिनती भारत के अमीर राज्यों में की जाती है। प्रति व्यक्ति आय के आधार पर यह देश का दूसरा सबसे धनी राज्य है। इसके अतिरिक्त भारत में सबसे अधिक ग्रामीण करोड़पति भी इसी राज्य में हैं। हरियाणा आर्थिक रूप से दक्षिण एशिया का सबसे विकसित क्षेत्र है। भारत में हरियाणा यात्री कारों, दो पहिया वाहनों और ट्रैक्टरों के निर्माण में सर्वोपरि राज्य है। भारत में प्रति व्यक्ति निवेश के आधार पर वर्ष 2000 से राज्य सर्वोपरि स्थान पर रहा है।

हरियाणा दिन-प्रतिदिन अपनी प्रतिभा का लोहा विश्व भर में मनवा रहा है। यह राज्य वैदिक सभ्यता और सिंधु घाटी सभ्यता का मुख्य स्थान रहा है। इस क्षेत्र में विभिन्न निर्णायक लड़ाइयां भी हुई हैं। इसमें महाभारत का महाकाव्य युद्ध भी शामिल है। महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र में हुआ (इसमें भगवान कृष्ण ने भागवत गीता का वादन किया)। इसके अलावा यहां पानीपत  की तीन लड़ाइयां हुईं।
PunjabKesari
सीएम ने ट्वीट कर दी हरियाणा दिवस की बधाई 
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेशवासियों को ट्वीट के जरिए हरियाणा दिवस की बधाई दी। 

Warm wishes to all the citizens of Haryana on the occasion of Haryana Diwas. My tributes to the legends who were responsible for the creation of Haryana in 1966. Let us pledge to work together for peace, overall development and prosperous state. #HaryanaDay pic.twitter.com/rgONUskrH3

— Manohar Lal (@mlkhattar) November 1, 2018


कैसे पड़ा हरियाणा नाम?
हरियाणा का शाब्दिक अर्थ 'भगवान का निवास' होता है, जो संस्कृत शब्द हरि (हिन्दू देवता विष्णु) और अयण (निवास) से मिलकर बना है। मुनीलाल, मुरली चन्द शर्मा, एच॰ए॰ फड़के और सुखदेव सिंह छिब जैसे विद्वानों के अनुसार, हरियाणा में शब्द की उत्पति हरि (संस्कृत हरित,हरा) और अरण्य (जंगल) से हुई है। भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश यहीं पर दिया था।

PunjabKesari

खेलों में अव्वल हरियाणा
खेलों कr बात हो तो हरियाणा का नाम कैसे पीछे रह सकता है। हरियाणा के खिलाड़ी ना सिर्फ देश में, बल्कि विदेशों में भी तिरंगा फहरा चुके है। 1 नवंबर, 1966 को हरियाणा प्रदेश भारत के सत्रहवें राज्य के रूप में मानचित्र पर आया था। पहले से ही सामाजिक पर्वों, उत्सवों व मेलों के अवसरों पर ताकत आजमाने वाले खेलों जैसे कबड्डी, कुश्ती और रस्साकशी आदि खेलों के आयोजन की परंपरा यहां रही है।

राष्ट्रमंडल तथा ओलिम्पिक की खेल प्रतियोगिताओं में भारत द्वारा जीते गए कुल पदकों में अकेले हरियाणा के खिलाड़ियों ने लगभग 35 प्रतिशत पदकों पर कब्जा किया है। यहां पुरातनवादी सोच के कारण लड़कियों को घर की चारदीवारी तक ही सीमित रखा जाता था, लेकिन अब गीता, बबीता, विनेश, साइना नेहवाल, ममता, रीतू, कृष्णा साक्षी मलिक, दीपा मलिक, रानी रामपाल, मनु भाकर, सोनिया लाठर, सविता पूनिया भी विदेशों में तिरंगा फहरा चुकी हैं।

PunjabKesari

प्रोफेशनल बॉक्सिंग में विजेन्द्र सिंह अपना दम दिख चुके हैं तो योगेश्वर दत्त रेसलिंग में राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड, पद्मश्री और अर्जुन अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं। इनके अलावा सुशील कुमार, बजरंग पूनिया, दिनेश कुमार, जगदीश सिंह, मनोज कुमार और विकास यादव पर भी राज्य को गर्व है। यह बदले हरियाणा की तस्वीर दिखाने के लिए काफी है। खेल उपलब्धियों पर दिए जाने वाले पुरस्कारों पर नजर डालें तो हरियाणा के 50 से अधिक खिलाड़ी अर्जुन पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। 

PunjabKesari

खेलों का जिक्र हो और क्रिकेट की बात ना हो, क्रिकेट में हरियाणा कैसे किसी से पीछे रह सकता है। 1987 विश्व कप जीतने वाले कपिल देव, चेतन शर्मा, पहला टी20 विश्व कप में जीत हासिल करने वाले जोगेन्द्र शर्मा और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अब अलविदा कहने वाले वीरेन्द्र सहवाग भी हरियाणा से ही हैं। अजय रात्रा, अमित मिश्रा, आशीष नेहरा, नितिन सैनी, मनविंद्र बिसला, मोहित शर्मा, यजुवेंद्र चहल भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल हैं जो हरियाणा से ही हैं।

नेतागीरी में भी हरियाणा किसी से कम नहीं
नेतागीरी में भी देखा जाए तो हरियाणा किसी से कम नहीं है। देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जो पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं और 25 साल की कम उम्र में मंत्री बनने का रिकॉर्ड भी उन्ही के नाम है, हरियाणा की हैं।

केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंदर सिंह और राव इन्द्रजीत सिंह भी मोदी कैबिनेट का हिस्सा हैं, इनके अलावा हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी हरियाणा के हैं। हरियाणा के हिसार के रहने वाले जस्टिस सूर्यकांत शर्मा हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

PunjabKesari
दिल्ली में हरियाणा का राज !
​​​​​​ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हरियाणा के सिवानी से है, वहीं सांसद सुशील गुप्ता और दिल्ली विधानसभा में 10 से 15 ऐसे विधायक ऐसे हैं, जिन्होंने हरियाणा की धरती पर जन्म लिया या हरियाणा से जुड़े रहे। 

PunjabKesari
विश्व सुंदरी हरियाणा की मानुषी
हरियाणा की रहने वाले मानुषी छिल्लर ने 17 साल के बाद मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया। चीन में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया।

बॉलीवुड में हरियाणा
'गंगाजल' फिल्म में सुंदर यादव का किरदार निभाने वाले यशपाल शर्मा हरियाणा के हिसार से हैं। इन्होने बॉलीवुड की काफी फिल्मों में काम किया है। फिल्म अभिनेत्री जूही चावला, मल्लिका सहरावत, सुनील दत्त, संजय दत्त, जगत जाखड़, जयदीप अहलावत, मनीष जोशी बिस्मिल, ओम पुरी, परिणीति चोपड़ा, राजकुमार राव, रणदीप हुडडा, उषा शर्मा, यश टोंक, विजय वर्मा, गजेन्द्र फोगाट और विकास शर्मा भी हरियाणा से है। वहीं, हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी भी इन दिनों काफी बुलंदियों पर हैं। 

धरती से 'आसमान' तक हरियाणा
हरियाणा की बेटी कल्पना चावला का नाम कौन भूल सकता है, जिसने तिरंगे को न सिर्फ जमीन पर, बल्कि आसमान में भी फहरा कर अपने देश का नाम रोशन कर दिया। इससे ये पता चलता है कि हरियाणा की बेटियां भी किसी से कम नहीं हैं। वहीं, हरियाणा की बेटी संतोष यादव भी माउंट एवरेस्ट पर तिंरगा फहरा चुकी हैं। हरियाणा की ही फोगाट बहनों पर फिल्म भी बन चुकी है।
PunjabKesari


बॉर्डर पर हरियाणा
जब बात देश कि रक्षा करने की हो तो हमारे हरियाणा के जवान किसी से कम नहीं हैं। सेना में हर दसवां जवान हरियाणा से है। कारगिल युद्ध में भी हरियाणा अपना दम दिखा चुका है। सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह के रिटायर होने के बाद हरियाणा में ही जन्मे सेना अध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह सुहाग भी देश को अपनी सेवाएं दे चुके हैं। भारतीय नौसेना के नौसेना स्टाफ के 23 वें प्रमुख सुनील लांबा का जन्म 17 जुलाई, 1957 को हरियाणा के पलवल जिले में हुआ था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!