अंबाला में ठंडी हवाओं और झमाझम बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Edited By Harman, Updated: 14 Aug, 2026 01:52 PM

cold winds and heavy rain changed the weather in ambala

अंबाला में आज दोपहर में मौसम ने करवट ली और शहर में जमकर बारिश हुई। झमाझम बारिश के चलते जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली।

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला में आज दोपहर में मौसम ने करवट ली और शहर में जमकर बारिश हुई। झमाझम बारिश के चलते जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं  समारोह की तैयारियों पर बारिश का असर पड़ने की संभावना है। अंबाला के पुलिस लाइन मैदान में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होना है और कार्यक्रम को लेकर तैयारियां लगातार जारी हैं।

PunjabKesari

अंबाला में हुई तेज बारिश के कारण पुलिस लाइन मैदान में पानी और कीचड़ की स्थिति बन सकती है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए तैयार किए जा रहे मैदान को लेकर प्रशासन के सामने चुनौती खड़ी हो सकती है। पुलिस लाइन मैदान में कार्यक्रम को लेकर मंच, बैठने की व्यवस्था और अन्य तैयारियां चल रही हैं, लेकिन अचानक हुई झमाझम बारिश ने तैयारियों के बीच खलल डाल दिया है। 

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि बारिश के बाद मैदान की स्थिति कैसी रहती है और कार्यक्रम से पहले मैदान को पूरी तरह तैयार कैसे किया जाता है। प्रशासन की ओर से मैदान को सुखाने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए जरूरी इंतजाम किए जाने की उम्मीद है। फिलहाल अंबाला में बारिश का दौर जारी है और सभी की नजरें पुलिस लाइन मैदान पर हैं, जहां स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!