हरियाणा पुलिस पर सीएम सुक्खू का बड़ा आरोप, बोले- कांग्रेस विधायकों को किया किडनैप

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Feb, 2024 07:19 PM

cm sukhu accused haryana police

एक तरफ हिमाचल की राजनीति में आज भूचाल आ रखा है, तो दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हरियाणा पुलिस पर कांग्रेस के कई विधायकों को किडनैप करने का आरोप लगा डाला है।

हरियाणा डेस्क: एक तरफ हिमाचल की राजनीति में आज भूचाल आ रखा है, तो दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हरियाणा पुलिस पर कांग्रेस के कई विधायकों को किडनैप करने का आरोप लगा डाला है। सीएम सुक्खू ने आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस और सीआरपीए की टीम ने कांग्रेस के कई विधायकों को किडनैप कर पंचकूला भिजवा दिया है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हरियाणा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस ने उनके 5 से 6 विधायकों का हरियाणा-पंजाब की सीमा से अपहरण कर लिया है।

हिमाचल से राज्यसभा की एक सीट के लिए हुई वोटिंग में कांग्रेसी विधायकों के जमकर क्रॉस वोटिंग करने की अटकलों के बाद CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली सरकार खतरे में आ गई है। हिमाचल में कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय विधायकों के भाजपा के हक में क्रॉस वोटिंग करने की चर्चा है। सीएम सुक्खू ने पुष्टि करते हुए कहा कि कांग्रेस के 6 विधायकों को भाजपा पंचकूला ले गई है। उन्होंने भाजपा पर गुंडागर्दी करने के आरोप लगाए। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि रिजल्ट कांग्रेस के पक्ष में आएगा।

मतगणना से पहले हुआ हंगामा

विधानसभा परिसर में मतगणना शुरू होने सेमतगणना शुरू होने से ठीक पहले जमकर हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विधायक सुदर्शन बबलू को वोट दिलाने के लिए होशियारपुर से सीएम के हेलीकॉप्टर में लाया गया। फिर सीएम की कार से मतदान केंद्र तक पहुंचाया गया। ये चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। इसकी चुनाव आयोग से शिकायत की और मांग की है कि वोट को न गिरा जाए और अलग रखा जाए। उन्होंने कांग्रेस के पोलिंग एजेंट पर चुनाव अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!