हरियाणा में भाजपा-जजपा नेताओं का विरोधः पर सीएम का रिएक्शन, बोले- चुनाव के वक्त किसी भी पार्टी का विरोध करना गलत

Edited By Saurabh Pal, Updated: 12 Apr, 2024 09:54 PM

cm s reaction on the opposition of bjp jjp leaders in haryana

मुख्यमंत्री नायब सैनी किसानों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के विरोध को सही नहीं बताया है। उन्होंने कहा किसी भी लोकतंत्र में चुनाव एक पर्व के समान होते हैं। जिसमें सभी पार्टी के नेता अपना अपना पक्ष जनता के सामने रखते हैं...

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): मुख्यमंत्री नायब सैनी किसानों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के विरोध को सही नहीं बताया है। उन्होंने कहा किसी भी लोकतंत्र में चुनाव एक पर्व के समान होते हैं। जिसमें सभी पार्टी के नेता अपना अपना पक्ष जनता के सामने रखते हैं। बाद में जनता उसे पर फैसला करती है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जनता लोकतंत्र का पर्व मनाकर सरकार बनाने का जनादेश देती है और जनता अपनी मर्जी से वोट करती है। ऐसे में चुनाव के दौरान किसी भी पार्टी का विरोध करना गलत है।कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज कांग्रेस के नेताओं को अपनी हार दिखाई दे रही है। इसलिए कोई भी चुनाव लड़ना नहीं चाहता और एक दूसरे को चुनाव लड़ने को कह रहे हैं।

PunjabKesari

सीएम ने कहा कि साल 2019 में भारतीय जनता पार्टी के पास मोदी सरकार के देश हित में किए गए 5 साल के कामों की उपलब्धियां थी, तब भी विपक्षी हरियाणा में खाता नहीं खोल पाया था। वहीं आज बीजेपी के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां हो गई है। तो विपक्ष कहीं भी ठीक नहीं पाएगा। यही कारण है कि कांग्रेस नेता चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हो रही है।मुख्यमंत्री ने दावा किया कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनती है वहां भ्रष्टाचार भी तेजी से बढ़ता है, जबकि जिन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है। वहां पर विकास कार्यों में तेजी आई है, जनता विकास भ्रष्टाचार के अंतर को अच्छी तरीके से समझती है। 

कोरोना काल पर बोलते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि संकट की घड़ी में भी मोदी सरकार आम आदमी के कंधे से कंधा मिलाकर चली है। इस दौरान लघु उद्योगों और रेहड़ी वालों की भी मदद की। देश के 80 करोड़ परिवारों को फ्री में अनाज पहुंचा। संकट की घड़ी में देश ने कोरोना की दो वैक्सीन तैयार की।  मोदी सरकार में ही देशवासियों को कोरोना वैक्सीन के 220 करोड़ डोज फ्री में लगाए गए। वही दुनिया के 100 देश में भी कोरोना वैक्सीन भेज कर बीमारी के प्रसार को रोकने में मदद की।मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी 400 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी। वहीं हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा होगा।

उन्होंने कहा कि आज देश में 10 साल के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल के दौरान किए गए कामों से सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। 10 साल के मोदी कार्यकाल के दौरान देश के गरीबों को 4 करोड़ से ज्यादा आवास दिए गए, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा से किसानों की मदद की गई, गरीबों के इलाज के लिए आयुष्मान योजना शुरू की गई, हर घर नल से जल दिया गया, जनधन खाते खुलवाए गए, देश को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाकर 24 घंटे बिजली देने का काम किया गया, 11 करोड़ से ज्यादा शौचालय का निर्माण किया गया, धारा 370 को खत्म किया गया, नॉर्थ ईस्ट की बोडो समस्या को खत्म किया गया, केदारनाथ, काशी और उज्जैन का जीर्णोद्धार  किया गया, धारा 370 को खत्म कर कर देश में एकता का भाव पैदा किया गया, g20 की अध्यक्षता कर देश और दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाया।

इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी माता मनसा देवी मंदिर में पहुंचे और तीसरे नवरात्रि के दिन पूजा अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख समृद्धि और शांति के लिए हवन भी किया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी भी साथ रही।मुख्यमंत्री ने कहा कि वे नवरात्रों में कामना करते हैं कि मां प्रदेश वासियों के जीवन में सुख समृद्धि लाये। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि पर्व हमारी संस्कृति का मूल आधार है और सभी को मिलजुल कर मानना चाहिए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!