CM नायब सिंह सैनी का दावा- हरियाणा में आठ अक्टूबर को भाजपा बनाएगी सरकार

Edited By Ramkesh, Updated: 06 Oct, 2024 01:30 PM

cm naib singh saini claims  bjp will form government in haryana on october 8

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार शाम दावा किया भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भारी बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार राज्य में सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री सैनी ने यह दावा ऐसे समय किया है जब हरियाणा विधानसभा चुनाव के कई ‘एग्जिट पोल' में कांग्रेस...

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार शाम दावा किया भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भारी बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार राज्य में सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री सैनी ने यह दावा ऐसे समय किया है जब हरियाणा विधानसभा चुनाव के कई ‘एग्जिट पोल' में कांग्रेस की जीत की संभावनाएं जताई गयी हैं। उन्होंने मतदान समाप्त होने के बाद कुरुक्षेत्र में पत्रकारों से कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्ष में हर वर्ग के लिए काम किया है।

सैनी ने ‘एग्जिट पोल' के नतीजों पर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘‘हरियाणा को क्षेत्रवाद, परिवारवाद और राज्य के प्रति भेदभाव से मुक्त किया गया।'' उन्होंने कहा, ‘‘हमें पूरा भरोसा है कि हमने हरियाणा के विकास को नई गति दी है और आठ अक्टूबर को हरियाणा में भाजपा भारी बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।

ये भी पढ़ें:- Exit Polls से उत्साहित कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष  उदय भान बोले- 2005 का रिकॉर्ड दोहराएगी पार्टी

पलवल, (दिनेश कुमार): हरियाणा विधानसभा चुनावों की वोटिंग सकुशल शनिवार को सम्पन्न हो गई। मतगणना 8 अक्टूबर यानी मंगलवार को होगी। इसके पहले ही एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। इसे लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान प्रतिक्रिया दी है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!