Edited By Manisha rana, Updated: 12 Jul, 2023 03:45 PM

मानसून की बारिश ने देश के कई राज्यों में भारी तबाही मचाई हुई है। हरियाणा के कई जिलों में बारिश ने कोहराम मचाया हुआ है। बारिश से उत्पन्न हुए हालातों को देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अंबाला जिला प्रशासन के साथ बैठक शुरू हो गई है।
अंबाला (अमन कपूर) : मानसून की बारिश ने देश के कई राज्यों में भारी तबाही मचाई हुई है। हरियाणा के कई जिलों में बारिश ने कोहराम मचाया हुआ है। बारिश से उत्पन्न हुए हालातों को देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अंबाला जिला प्रशासन के साथ बैठक शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल बारिश के चलते पैदा हुए हालातों की समीक्षा कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि इस बैठक में गृह मंत्री अनिल विज, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, स्थानीय विधायक असीम गोयल समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)