10 hours ago
12 hours ago
1 day ago
2 days ago
4 days ago
5 days ago
6 days ago
7 days ago
8 days ago
9 days ago
10 days ago
11 days ago
13 days ago
2 weeks ago
Saturday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
भिवानी दौरे पर CM खट्टर, 166 करोड़ रुपए लागत की परियोजनाओं का किया शुभारंभ
Edited By Updated: 19 May, 2017 12:29 PM
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल आज भिवानी पहुंचे हैं, जहां वे चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार गोल्डन जुबली गेट की आधारशिला रखेंगे।
भिवानी (अशोक भारद्वाज):भिवानी पहुंचे सीएम मनोहरलाल ने आज 166 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं व चौ.बंसीलाल विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार का शुभारंभ किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के मास्टर प्लान का लोकार्पण किया और घोषणा की कि सी.बी.एल.य के तहत 2 जिलों के 50 कॉलेजों को जोड़ा जाएगा। इसके विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि गत 48 सालों में जितने सीएम आए सबने अपने-अपने इलाकों के विकास की तवज्जो दी। उन्होंने अपने इलाकों को हरियाणा मानकर विकास किया। उन्होंने कहा कि 2 करोड़ 77 लाख की आबादी का विकास करना हमारा काम है। उन्होंने ये भी कहा कि हरियाणा की भावना से सरकार काम कर रही है। जो घोषणाएं सरकार ने की उन पर काम हो रहा है व कईयों पर काम पूरा हो भी चुका है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती प्रवेया द्वार प्रदेश में 28 जगहों पर बनाए जाएंगे। यही नहीं इसी वर्ष ये द्वार बनाए जाएंगे तथा जहां जहां से हरियाणा में प्रवेश है वहीं ये द्वार बनाए जाएंगे। सीएम ने कहा कि जींद या रोहतक जो कि प्रदेश के बीचों बीच हैं,में स्वर्ण जयंती स्मारक बनाया जाएगा जिसमें प्रदेश के पचास सालों के कार्यक्रमों व उपलब्धियों को दर्शाया जाएगा। सभी गांवों में गांवों के विकास कायो्रं व खासियतों को दर्शाने वाले गौरव पट्ट लगाए जाएंगे। सीएम ने शिक्षा नीति पर बोलते हुए कहा कि विगत सरकार की नो डिटेंशन पॉलिसी एक झुंझुना था। हम इस पॉलिसी को तो रखेंगे मगर टैस्ट लेना गलत नहीं है। इसीलिए सरकार ने मासिक टैस्ट लेने की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि 12वीं का रिजल्ट तो संतोषजनक आया है मगर 10वीं के रिजल्ट को लेकर डर है। उन्होंने कहा कि कॉलेज की शिक्षा के बाद विद्यार्थी न घूमें, ऐसा हुनर विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक किसी नेता को चाय पिलाकर नौकरी लेने का ट्रेंड रहा है। मगर अब काबिलियत के आधार पर ही नौकरियां दी जा रही हैं। ऐसा इसलिए है ताकि अच्छे लोग आगें आएं व प्रदेश का विकास कर सकें। उन्होंने कहा कि उन्हें यह कहते हुए दु:ख होता है कि जो लोग योग्य होने चाहिएं, वो हैं नहीं। इसीलिए हिसाब से नौकरी दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जनता का नुकसान करने का हक किसी को नहीं है। हर एक को सरकारी नौकरी नहीं मिल सकती क्योंकि प्रदेश में 15000 नौकरियां हैं जबकि बेरोजगारों की सूची लंबी है। उनमें भी स्किल डेवेल्पमेंट की जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्राओं की शिक्षा के लिए हर जिले में कॉलेज खोले हैं। 27 इलाके ऐसे हैं जिनमें कॉलेज नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इन इलाकों में छात्राओं या को एजुकेशनल कॉलेज खोले जाएंगे। मगर मांग के आधार पर नहीं बल्कि आवश्यकता के हिसाब से कॉलेज खोले जाएंगे। सी.एम. ने भिवानी में 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया जिनमें लोहारू इलाके के लिए पेयजल हेतु 41 गांवों के लिए सामूहिक जलघर, इसके अलावा गांव जाटू लुहारी,कुंगड़,बहल, ढ़ाणी खुशहाल,बलियाली सहित अन्य गांवों में पेयजल के लिए जलघरों का शिलान्यास किया। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा बनाए गए 33 के.वी. स्तर के 2 सब-स्टेशनों का उद्घाटन किया। 33 के.वी. स्तर के ये सब-स्टेशन जिला के गांव रूपगढ़ व मिट्ठी में बनाए गए हैं। इन दोनों सब-स्टेशनों के निर्माण पर लगभग 6.37 करोड़ रुपए की लागत आई है। गांव रूपगढ़ में बनाए गए 33 के. वी. स्तर के सब-स्टेशन पर 10 एम.वी.ए. क्षमता का एक पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। जिसे बिजली प्राप्ति के लिए 33 के.वी. स्तर की 9.5 किलोमीटर लम्बाई की लाइन का निर्माण कर 132 के.वी. सब-स्टेशन, हालुवास से जोड़ा गया है।
उम्मीदवारों की लिस्ट के बाद बीरेंद्र सिंह और किरण चौधरी ने बुलाई कार्यकर्ताओं की बैठक, बड़े फैसले...
मंत्री संजय सिंह ने भिवानी में कार्यरत अप वन प्रभारी को किया निलंबित, जानिए वजह
सीएम सैनी व अनुराग अग्रवाल को आतंकी पन्नू ने दी धमकी, कहा-पोलिंग स्टेशनों पर खालिस्तान रेफरेंडम के...
चुनावी थकान उतारने के लिए अब सैर-सपाटे पर जाएंगे Teachers , सरकार देगी मिलेगा 1 महीने का वेतन
लोकसभा चुनाव क नतीजा दीवार पर लिखी हुई इबारत है, कि अबकी बार 400 पार: विज
जींदः पीने का पानी लेने जा रहे दो भाईयों को कार ने मारी टक्कर, मौके पर दोनों की मौत
पत्थरों में फंसा कर मासूम से दरिंदगी, खून से लथपथ मिली मासूम
किसानों को अंग्रेजों ने भी इतना नहीं सताया जितना भाजपा ने सताया: डॉ. सुशील गुप्ता
विदेश जाने वालों के लिए खुशखबरी, गर्मी की छुट्टियां विदेश में बिताने का सुनहरी मौका
सरकार कर्मचारियों के लिए Good News, अब सभी विभागों के कर्मचारियों को मिलेगी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा
CAD $
27/04/2024 07:30 IST
USD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
18.4
20.0
Chennai Super Kings win by 6 wickets
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य के साथ किसी बात को लेकर
वृष राशि के नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। साथी के साथ कुछ पल एकांत में व्यतीत
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। ऑफिस का कोई दोस्त आपके
कर्क राशि के जातकों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने या पिकनिक
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। किसी भी अपने से मन की बात
कन्या राशि के जातकों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग अपने कारोबार को आगे
तुला राशि के लोग माता-पिता के आर्शिवाद से कोई नया काम करने के बारे में सोच-विचार
वृश्चिक राशि के जातकों को लिए आज का दिन ताजगी से भरा रहने वाला है। किसी दोस्त के साथ मिलक
धनु राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर की उपेक्षा का शिकार होना पड़
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंदमय रहने वाला है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी में इजाफा
कुंभ राशि के जातकों को व्यापार में मनचाही सफलता मिल सकती है। युवा अपने करियर को लेकर थोड़ा चिंतित
मीन राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। इस राशि के युवा लंबे समय से रूके काम को पूरा करने
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes