सड़क हादसे में सी.एम. मनोहर लाल के भाई गुलशन खट्टर घायल(VIDEO)

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 21 May, 2018 10:59 AM

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के भाई देर रात रोहतक के नजदीक एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए पी.जी.आई. स्थित ट्रामा सैंटर में भर्ती करवाया गया। देर रात करीब साढ़े 11 बजे तक उनकी हालत स्थिर बताई .....

रोहतक(दीपक भारद्वाज): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के भाई देर रात रोहतक के नजदीक एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए पी.जी.आई. स्थित ट्रामा सैंटर में भर्ती करवाया गया। देर रात करीब साढ़े 11 बजे तक उनकी हालत स्थिर बताई जा रही थी। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा भाजपा के कई नेताओं ने भी देर रात गुलशन खट्टर का हालचाल जाना और पी.जी.आई. के डाक्टर्स को गंभीरता बरतने को कहा। 
PunjabKesari
जानकारी अनुसार गांव बनियानी से देर रात रोहतक शहर आते वक्त गुलशन खट्टर सड़क हादसे का शिकार होकर चोट खा बैठे। वह अपनी बाइक पर आ रहे थे तो भिवानी रोड पर शहर के बाहर जन सेवा संस्थान के पास दूसरी बाइक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में गुलशन के सिर में चोट लगी है। 
PunjabKesari
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में घायल गुलशन खट्टर को समय पर कोई एम्बुलैंस उपलब्ध नहीं हो पाई लेकिन बाद में पी.जी.आई. के सीनियर डाक्टर्स की एक टीम ने वहां पहुंचकर गुलशन की सेहत का जायजा लेकर तमाम बंदोबस्त पुख्ता करवाए। इसी बीच जिला पुलिस के कुछ आलाधिकारी भी पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी हासिल की। 
PunjabKesari
बताया गया है कि जिस दूसरी बाइक से गुलशन की टक्कर हुई उसके चालक को भी मामूली चोट आई है। समाचार लिखे जाने तक इस घटना के बारे में कोई पुलिस केस दर्ज नहीं हुआ था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!