Edited By Shivam, Updated: 20 Oct, 2018 08:02 PM
हरियाणा में रोडवेज कर्मचारियों की पिछले पांच दिनों से चली आ रही हड़ताल के बाद अब खट्टर सरकार पर असर पड़ा है। जिसके बाद प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा राज्य परिवहन कर्मचारी...
चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा में रोडवेज कर्मचारियों की पिछले पांच दिनों से चली आ रही हड़ताल के बाद अब खट्टर सरकार पर असर पड़ा है। जिसके बाद प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा राज्य परिवहन कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारियों से बातचीत के लिए अपील की है। जिसमें उन्होंने पदाधिकारियों को रविवार 21 अक्तूबर को महानिदेशक, राज्य परिवहन एवं अन्य अधिकारियों के साथ 12 बजे बातचीत का न्योता दिया है।