Haryana Weather: हरियाणा में बढ़ी ठिठुरन, हिसार में 8.0 डिग्री पहुंचा तापमान; सिरसा की हवा सबसे खराब

Edited By Manisha rana, Updated: 28 Nov, 2024 11:20 AM

chill increases in haryana temperature reaches 8 0 degrees in hisar

हरियाणा में ठंड बढ़ती जा रही है। उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है।  24 घंटे में रात के न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हिसार में सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा, यहां 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में ठंड बढ़ती जा रही है। उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है।  24 घंटे में रात के न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हिसार में सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा, यहां 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं हवाओं के चलने से लोगों को प्रदूषण से भी राहत मिली है। हरियाणा में अंबाला और पलवल की हवा सबसे साफ रही, लेकिन सिरसा में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 322 दर्ज किया गया।

बताया जा रहा है कि 2 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 30 नवंबर तक रात के तापमान में मामूली गिरावट और हल्का कोहरा व स्मॉग रहने की संभावना है। रात में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा की दिशा में बदलाव के कारण 1 और 2 दिसंबर को बादल छाए रहने से रात के तापमान में गिरावट आएगी।

PunjabKesari

इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने जिन जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है, उनमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, महेंद्रगढ़, सिरसा, हिसार, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम और फरीदाबाद शामिल हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!