लोस चुनाव के लिए अंबाला में बनेगा भाजपा का वार रूम, मुख्यमंत्री ने 10 चुनावी कार्यालयों का किया उद्घाटन

Edited By Saurabh Pal, Updated: 30 Jan, 2024 06:11 PM

chief minister inaugurated 10 election offices of bjp from ambala

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनावी कार्यालय खोलरबाजी मार ली है। भाजपा इससे पहले सभी लोकसभा सीटों पर रैली कर चुकी है। वहीं अन्य दलों की बात करें तो अभी रैलियां कर रहे हैं। मंगलवार को अंबाला में मुख्यमंत्री...

अंबाला(अमन कपूर): हरियाणा में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनावी कार्यालय खोल कर बाजी मार ली है। भाजपा इससे पहले सभी लोकसभा सीटों पर रैली कर चुकी है। वहीं अन्य दलों की बात करें तो अभी रैलियां कर ही रहे हैं। मंगलवार को अंबाला में मुख्यमंत्री मनोहर लाल सभी 10 भाजपा कार्यालयों का उद्घाटन किया। इस मौके पर भाजपा हरियाणा प्रभारी बिप्लब देब, प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी और गृहमंत्री अनिल विज मौजूद रहे।  

अमित शाह के आतिथ्य में सिरसा रैली के द्वारा भाजपा पहले चुनावी शंखनाद कर चुकी है। अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भाजपा के 10 लोकसभा दफ्तरों का वर्चुअल उद्घाटन कर एक तरह से संकेत दिए हैं कि लोकसभा चुनाव मुहाने पर आ पहुंचा है। मिली जानाकारी के अनुसार अंबाला में भाजपा का अब कमल कार्यालय वार रूम रहेगा, जहां से पूरे प्रदेश की रणनीति चलेगी।

कार्यालय के उद्घाटन के मौके पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा चुनाव का शंखनाद चुनाव की तारीख घोषणा के बाद होता है, लेकिन भाजपा ने आज से इसकी शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री ने संबोधन में एक बार फिर से दोहराया कि 10 की 10 लोकसभा सीटों पर पहले से ज्यादा मार्जन से जीतना है।  

 (हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!