Edited By Manisha rana, Updated: 30 May, 2020 01:31 PM
हरियाणा सरकार द्वारा एक दिन पहले ही बिना मास्क घूमने वाले लोगों पर जुर्माना लगाए जाने की घोषणा के साथ ही जिला प्रशासन ने सख्ती...
यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा सरकार द्वारा एक दिन पहले ही बिना मास्क घूमने वाले लोगों पर जुर्माना लगाए जाने की घोषणा के साथ ही जिला प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरु कर दी है। यमुनानगर जिले में अलग-अलग इलाकों में अचानक की गई छापेमारी में आधा दर्जन लोग बिना मास्क के मिले। जिन पर सरकार की घोषणा मुताबिक 500 रुपए का जुर्माना किया गया।
जानकारी अनुसार नगर निगम के कमिश्नर धर्मवीर सिंह ने बताया कि सरकार की घोषणा के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर अचानक छापेमारी की गई। जिस दौरान कुछ दुकानदार और ग्राहक एवं सड़कों पर कुछ लोग बिना मास्क के घूमते हुए पाए गए। इन सभी को पांच-पांच सौ रुपए जुर्माना किया गया। उन्होंने कहा कि किसी को भी बिना मास्क के सार्वजनिक स्थलों पर घूमने की इजाजत नहीं है। कोई भी इन आदेशों की उल्लंघना करता पाया गया तो उससे 500 रुपए जुर्माना वसूला जाएगा।