विधायकों को धमकी देने का मामला : पैंशन दिलवाने का झांसा देकर हासिल किए जाते थे बैंक खाते

Edited By Isha, Updated: 23 Sep, 2022 09:33 AM

case of threatening mlas

विधायकों को गैंगस्टर के नाम पर विदेशों से धमकी देने वाले गैंग के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया गया है, जो फिरौती, उगाही या ठगी की रकम मंगवाने के लिए बैंक खाते उपलब्ध करवाता था। एस.टी.एफ. सोनीपत की टीम ने उत्तर प्रदेश के जिला संत कबीरनगर के

सोनीपत : विधायकों को गैंगस्टर के नाम पर विदेशों से धमकी देने वाले गैंग के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया गया है, जो फिरौती, उगाही या ठगी की रकम मंगवाने के लिए बैंक खाते उपलब्ध करवाता था। एस.टी.एफ. सोनीपत की टीम ने उत्तर प्रदेश के जिला संत कबीरनगर के संजय को गिरफ्तार किया है। उसने गैंग को 68 लोगों के बैंक खाते उपलब्ध कराना स्वीकार किया है। 

जून में हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में कई विधायकों से रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी नहीं देने पर उनको हत्या की धमकी दी गई थी। यह धमकियां गोल्डी बराड़ गैंग के गैंग के सदस्य बनकर पाकिस्तान सहित कई देशों के नंबरों से दी गई थीं। धमकी देने में वर्चुअल नंबरों का प्रयोग किया गया था। धमकी देने व फिरौती मांगने में एस.टी.एफ. पहले ही 7 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब इस गैंग के एक और सदस्य संजय कुमार गौतम को गिरफ्तार किया गया है। वह उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर जिले के गांव भरवलिया चक का रहने वाला है। वह गांव के लोगों को बहला-फुसलाकर और सरकारी पैंशन दिलवाने का झांसा देकर उनके बैंक अकाऊंट खुलवाता था। उसके बाद बैंक के ए.टी.एम. लेकर समस्त लेन-देन खुद करता था। इन खातों में ठगी व रंगदारी का रुपया ट्रांसफर किया जाता था। 

आरोपित संजय ने गैंग को 68 बैंक खाते उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। उक्त खातों में 1.37 करोड़ रुपए ट्रांसफर करना साबित हो चुका है। अभी उसके कई अन्य साथियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। एस.टी.एफ. प्रभारी इंस्पैक्टर सुखविंदर ने बताया कि आरोपी संजय इस गैंग की मुख्य कड़ी था। उसको नोटिस देकर बुलाया गया था। पूछताछ में उसकी मिलीभगत साबित होने पर गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!