अब ‘तीरों’ से लक्ष्य को ‘साधेंगे’ कैप्टन अभिमन्यु, राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी

Edited By vinod kumar, Updated: 20 Jan, 2020 12:33 PM

captain abhimanyu got a big responsibility at the national level

हरियाणा के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु अब खेलों के मैदान में भी ‘तीरों’ से सार्थक लक्ष्य को भेदते नजर आएंगे। कैप्टन अभिमन्यु को भारतीय तीरांदाजी संघ का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। वह हरियाणा तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष की...

संजय अरोड़ा: हरियाणा के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु अब खेलों के मैदान में भी ‘तीरों’ से सार्थक लक्ष्य को भेदते नजर आएंगे। कैप्टन अभिमन्यु को भारतीय तीरांदाजी संघ का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। वह हरियाणा तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष की कमान पिछले 9 सालों से संभाले हुए हैं और अब राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें नई व बड़ी जिम्मेदारी मिलने से तीरंदाजी से जुड़े खिलाडिय़ों को नई दिशा मिल सकती है। 

इस संघ में केंद्रीय मंत्रीअर्जुन मुंडा को अध्यक्ष चुना गया है। यह जिम्मेदारियां शनिवार को भारतीय तीरंदाजी संघ की हुई विशेष बैठक में प्रदान की गई। हरियाणा तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की इस नई नियुक्ति एवं जिम्मेदारी से कहा जा सकता है कि अब वह खेलों के मैदान में भारतीय खिलाडिय़ों के आसरे भारत के लिए बेहतर ‘लक्ष्य’ को साधते नजर आएंगे।

इस अहम जिम्मेदारी पर राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि असल में कैप्टन अभिमन्यु न केवल अपने राजनीतिक कौशल के जरिए सियासी गलियारे में खास पहचान रखते हैं अपितु खेलों के लिहाज से उन्होंने पिछले 9 साल से हरियाणा तीरंदाजी संघ को बतौर अध्यक्ष भी विशेष दिशा प्रदान की है और ऐसे में माना जा सकता है कि इस खेल को राष्ट्र स्तर पर बड़ी कामयाबी मिल सकती है।

राजनीति में दिखाया कौशल
गौरतलब है कि अब तक कैप्टन अभिमन्यु को खेलों के अलावा राजनीतिक तौर पर जो भी जिम्मेदारियां मिली हैं,उन्होंने उन्हें बखूबी निभाते हुए न केवल अपने राजनीतिक कौशल को दर्शाया अपितु पार्टी हाईकमान के बीच एक खास पैठ को भी पुख्ता किया। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हे पंजाब व उत्तरप्रदेश में सह-प्रभारी के रूप में जब जिम्मेदारी दी तो उसके भी बेहतर परिणाम सामने आए। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन ने मिलकर चुनाव लड़ा और इस समझौते तहत भाजपा यहां 3 और शिअद ने 10 सीटों पर चुनाव लड़ा।

इसी प्रकार चंडीगढ़ में भी भाजपा ने उम्मीदवार उतारा। भाजपा के हिस्से चंडीगढ़ समेत आई 4 लोकसभा सीटों में से भाजपा ने 3 सीटों पर शानदार जीत हासिल की। इनमें पंजाब से गुरदासपुर,होशियारपुर व चंडीगढ़ सीट शामिल हैं। पंजाब और चंडीगढ़ में कैप्टन अभिमन्यु की रणनीति काफी कारगर रही जिसे केंद्रीय नेतृत्व ने भी स्वीकार किया। 

अब खेलों में भी दिखेगा दम
कैप्टन अभिमन्यु ने पार्टी की ओर से राजनीतिक क्षेत्र में मिली जिम्मेदारियों में अपनी दक्षता को प्रमाणित किया तो अब वह खेलों के क्षेत्र में भी अपनी कुशल नीतियों की बदौलत दम दिखाएंगे। उनकी बेहतर नीतियों और कत्र्तव्यनिष्ठा का ही प्रमाण है कि कैप्टन को तीरंदाजी खेलों को उच्च मुकाम देने के इरादे से हरियाणा तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष के  साथ-साथ भारतीय तीरंदाजी संघ में बतौर राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एंट्री दी गई है। कैप्टन अभिमन्यु को मिली इस बड़ी जिम्मेदारी से प्रदेश के तीरंदाजों में भी जोश दिख रहा है और माना जा रहा है कि इन प्रतिभावन खिलाडिय़ों को अब ऊपरी स्तर भी सार्थक लाभ मिल सकेगा।    
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!