हरियाणा के इस जिले की कॉलोनी पर गरजेगा बुलडोजर, Notice चिपकाए जाने के बाद से लोगों में मचा हड़कंप

Edited By Manisha rana, Updated: 28 Jun, 2025 03:02 PM

bulldozer will roar on faridabad colony

कल फरीदाबाद की नेहरू कालोनी में प्रशासन द्वारा तोड़फोड़ के एक नोटिस चिपकाए जाने के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया था।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : कल फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी में प्रशासन द्वारा तोड़फोड़ के एक नोटिस चिपकाए जाने के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया था। जिसके बाद शुक्रवार शाम को निवासियों ने अपना आशियाना गवांने के डर से सैनिक कॉलोनी मस्जिद चौक पर जाम लगा दिया था और पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी मशक्कत व समझाने के बाद लोगों ने ट्रैफिक जाम खोल दिया। 

PunjabKesari

आपको बता दें कि पिछले कई दशक से गैर मुमकिन पहाड़ पर नेहरू कॉलोनी बसी हुई है और यह कॉलोनी नशा तस्करों का गढ़ मानी जाती है। इस मुद्दे को लेकर जनता में आक्रोश को लेकर स्थानीय विधायक धनेश अधलक्खा ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनके घर नहीं तोड़े जाएंगे, बल्कि नशा तस्करों के घरों को निशाना बनाया जाएगा और लोगों से वचन लिया कि वह अपनी कॉलोनी में नशा तस्करों की शिकायत पुलिस को करेंगे और उन्हें मिलकर कॉलोनी से बाहर करेंगे। 

PunjabKesari

नशा तस्कर का साथ देने वाला भी बख्शा नहीं जाएगा

वहीं आज शनिवार सुबह बड़खल क्षेत्र के विधायक धनेश अदलखा नेहरू कॉलोनी के लोगों के बीच पहुंचे और उन्हें आश्वासन दिया कि उनके मकानों को तोड़ा नहीं जाएगा, बल्कि जो इस क्षेत्र में जो नशे का कारोबार कर रहे हैं उनके खिलाफ ही तोड़फोड़ की कार्यवाही को अंजाम दिया जाएगा। वहीं नशा बेचने वालों की सूचना देने के लिए भी अपील की और यह भी कहा कि यदि कोई पुलिस अधिकारी भी नशा तस्कर का साथ देगा तो उसे भी बक्शा नहीं जाएगा। विधायक द्वारा उनके आशियानों को ना तोड़ने के आश्वासन के बाद जनता ने विधायक से वादा किया कि वह अपनी कॉलोनी में किसी नशा तस्कर को नहीं रहने देंगे। 

​​​​​(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!