सोनीपत लोकसभा से बसपा ने उतारा प्रत्याशी, जाट समाज से उमेश गहलावत को बनाया उम्मीदवार
Edited By Nitish Jamwal, Updated: 13 Apr, 2024 09:08 PM
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती के निर्देशानुसार BSP हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के सेंट्रल राज्य प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल आज गोहाना पहुंचे। इस मौके पर बसपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सोरखी, प्रदेश प्रभारी सुमेर जांगड़ा...
सोनीपत( सुनील जिंदल): बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती के निर्देशानुसार BSP हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के सेंट्रल राज्य प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल आज गोहाना पहुंचे। इस मौके पर बसपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सोरखी, प्रदेश प्रभारी सुमेर जांगड़ा के अलावा कई और पदाधिकारी मौजूद रहे। गोहाना में रणधीर सिंह बेनीवाल ने BSP नेता उमेश गहलावत को सोनीपत लोकसभा से प्रत्याशी घोषित किया है। इस दौरान उमेश गहलावत ने फैसले का स्वागत करते हुए सोनीपत लोकसभा के सभी कार्यकर्ताओं व मायावती का आभार व्यक्त किया।
बीएसपी ने हरियाणा मे सभी 10 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सोनीपत लोकसभा सीट से बीएसपी ने अपने प्रत्याशी के रूप में उमेश गहलावत घोषणा की है। केंद्रीय प्रभारी रणधीर बेनीवाल ने गोहाना पहुंच कर उनके नाम की घोषणा की है।
उन्होंने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस का राज लोग देख चुके हैं, पिछले दस साल से बीजेपी का शासन भी देख लिया है। गरीब पिछड़े की आवाज के लिए अब बीएसपी चुनाव लड़ रही है। वहीं उम्मीदवार उमेश गहलावत ने कहा कि आज मुद्दे ही मुद्दे है। किसान, महिला सुरक्षा, महंगाई ,पहलवानों के मुद्दे हैं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)