झिंझाड़ी गोलीकांड मामला: जीजा ही निकला मुख्य साजिशकर्ता, 4 गिरफ्तार

Edited By vinod kumar, Updated: 04 Jan, 2020 12:41 PM

brother in law turned out to be the main conspirator

झिंझाड़ी में 26 दिसम्बर को हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता, शूटर सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया है। पुलिस की प्रथम जांच में सामने आया कि 17 जनवरी 2019 को गोल्डी वासी...

करनाल(काम्बोज): झिंझाड़ी में 26 दिसम्बर को हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता, शूटर सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया है। पुलिस की प्रथम जांच में सामने आया कि 17 जनवरी 2019 को गोल्डी वासी झिंझाड़ी द्वारा गोलीकांड के मुख्य साजिशकर्ता नरेश अंजनथली के साले विकास उर्फ पिंटू वासी दादूपुर के बारे में मुखबिरी देकर कृष्ण दादूपुर से उसकी हत्या करवाने में सहायता की थी।

इसी रंजिश के चलते मृतक विकास के जीजा नरेश अंजनथली द्वारा हत्या का बदला लेने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया गया जिसमें पुलिस ने आरोपी नरेश वासी अंजनथली, सुनील अंजनथली, शूटर राहुल वासी पूंडरी, सोनू वासी पूंडरी को कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। 

सी.सी.टी.वी. से पकड़े गए आरोपी
पुलिस द्वारा आरोपियों तक पहुंचने के लिए सी.सी.टी.वी. कैमरे की अहम भूमिका रही। पुलिस ने वारदात के बाद घटनास्थल पर लगे सी.सी.टी.वी. की डी.वी.आर. कब्जे में ले ली थी। जिसमें से फुटेज खंगालने के बाद गोली चला रहे आरोपियों की पहचान की गई। फुटेज में आरोपी राहुल साफ दिखाई दे रहा है। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उसके साथ में अन्य भी थे जिनमें से 2 फरार चल रहे हैं। 

रैकी कर दिया था वारदात को अंजाम
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह वारदात को अंजाम देने के 8 दिन पहले से रैकी कर रहे थे और रोजाना देख रहे थे कि गोल्डी किस समय दुकान पर आता है और किस समय घर जाता है। रैकी के दौरान आरोपियों ने यह भी पता लगाया कि हमला करने के बाद फरार होने का रास्ता सही है या नहीं। 8 दिन रैकी करने के बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। 

क्या है मामला
झिंझाड़ी गांव में 26 दिसंबर को अपनी करियाना की दुकान पर कार्य कर रहे गोल्डी, उसके पिता जयभगवान व चाचा धर्मबीर पर 3 बदमाशों द्वारा अंधाधुंध गोलियां बरसा जान से मारने का प्रयास गया। इस हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमला कर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। जिसके बाद एसपी द्वारा एस.आई.टी. सहित 4 टीमें गठित कर मामले की जांच कर जा रही थीं।  

सी.आई.ए.-2 इंचार्ज दीपक कुमार ने बताया कि मुख्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन्हें कोर्ट में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में पता चलेगा कि इस मामले में कौन-कौन व्यक्ति जुड़े हैं।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!