Edited By Manisha rana, Updated: 22 Jan, 2024 09:42 AM
हरियाणा में हाड़ कंपाने वाली ठंड का दौर जारी है। सूबे में 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में सामान्य से 7.3 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। इस कारण से प्रदेश में अत्यधिक ठंडे दिन की स्थिति रही।
चंडीगढ़ : हरियाणा में हाड़ कंपाने वाली ठंड का दौर जारी है। सूबे में 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में सामान्य से 7.3 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। इस कारण से प्रदेश में अत्यधिक ठंडे दिन की स्थिति रही। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार यानी आज भी ठंड को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 11 जिले अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद शामिल हैं।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सूबे में ठंड की चरम स्थिति के पीछे मुख्य कारण कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है। साथ ही उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण शीतलहर चल रही है। इन हवाओं के साथ ही बीच-बीच में दक्षिण-पूर्वी व दक्षिण-पश्चिमी नमी वाली हवाओं के चलने से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। इस दौरान पंचकूला में अधिकतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में 9.7, अंबाला में 10.3, हिसार में 11.0, करनाल में 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। इसके अलावा हिसार में 2.8, नूंह में 3.1, फरीदाबाद में 3.5, फतेहाबाद व गुरुग्राम में 4.6 डिग्री रहा।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)