संकट के बीच कालाबाजारी ! सीएम फ्लाइंग ने अवैध सिलेंडरों का जखीरा पकड़ा, छापेमारी से मचा हड़कंप

Edited By Krishan Rana, Updated: 28 Mar, 2026 08:32 PM

black marketing amid crisis cm flying squad seizes cache of illegal cylinders

ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध के चलते गैस किल्लत की चर्चाओं के बीच जिले के कोसली कस्बे में सीएम फ्लाइंग

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) :  ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध के चलते गैस किल्लत की चर्चाओं के बीच जिले के कोसली कस्बे में सीएम फ्लाइंग और खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान शहीद सुरेंद्र सिंह गैस एजेंसी में भारी अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद 147 सिलेंडर जब्त कर लिए गए और मामले में कोसली थाना पुलिस में केस दर्ज किया गया है। 

जानकारी के अनुसार, विभाग की ओर से गैस एजेंसियों की रूटीन जांच की जा रही थी। इसी दौरान कोसली स्थित एजेंसी पर स्टॉक की जांच की गई, जिसमें 26 कमर्शियल सिलेंडर (21 भरे और 5 खाली) कम पाए गए। जांच के दौरान टीम ने गोदाम के साथ बने एक कमरे की तलाशी ली, जहां 121 अवैध सिलेंडर बरामद हुए। इनमें 32 भरे घरेलू, 68 खाली, 8 अन्य एजेंसी के खाली सिलेंडर और 18 छोटे (5 किलोग्राम) सिलेंडर शामिल हैं। इन सभी का कोई रिकॉर्ड एजेंसी संचालक के पास उपलब्ध नहीं मिला। 

PunjabKesari

खाद्य आपूर्ति विभाग के आईएफएसओ सत्यप्रकाश ने बताया कि जिलेभर में नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि एजेंसी संचालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी गई है और जब्त किए गए सभी सिलेंडर पुलिस के सुपुर्द कर दिए गए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और अन्य गैस एजेंसियों पर भी सख्ती बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)              

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!