कार्यकर्ताओं की बदौलत सत्ता में वापसी की सीढ़ी बनाएगी भाजपा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 26 Mar, 2018 10:31 AM

bjp will make the ladder of return to power thanks to the workers

भाजपा हरियाणा के मिशन 2019 में मोदी के नाम व कार्यकर्ताओं की बदौलत सत्ता में वापसी की सीढ़ी बनाएगी। जाट व गैर-जाट की राजनीति में भाजपा का ध्रुवीकरण गैर-जाट वोटों पर आश्रित है। इस वोट बैंक की बदौलत 2014 के चुनावों में उत्तर व दक्षिण हरियाणा में भाजपा...

चंडीगढ़(धरणी): भाजपा हरियाणा के मिशन 2019 में मोदी के नाम व कार्यकर्ताओं की बदौलत सत्ता में वापसी की सीढ़ी बनाएगी। जाट व गैर-जाट की राजनीति में भाजपा का ध्रुवीकरण गैर-जाट वोटों पर आश्रित है। इस वोट बैंक की बदौलत 2014 के चुनावों में उत्तर व दक्षिण हरियाणा में भाजपा को जबरदस्त सफलता मिला थी जिसे यथावत रखने की चुनौती है। इन क्षेत्रों में युवा मजबूत चेहरों को तवज्जो मिल सकती है।

कार्यकर्ताओं के आएंगे अच्छे दिन
भाजपा कार्यकर्ताओं के अच्छे दिन आने वाले हैं। सत्ता के सारथी कार्यकर्ताओं की पूरी सुनवाई व आवभगत हो, इसके लिए हरियाणा सचिवालय में वर्किंग दिनों में से एक दिन सुनिश्चित किया जा सकता है। चर्चा है कि उस निर्धारित दिन पर सभी मंत्री सचिवालय में मौजूद रहेंगे। संभावित रूप से यह दिन बुधवार हो सकता है। भाजपा संगठन की तरफ से प्रस्तावित विचारों में ऐसा कहा गया है। अंतिम निर्णय संगठन के मुखिया व मुख्यमंत्री स्तर पर होना है।  भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी अतीत में झलकती रही है कि उनकी सुनवाई अपनी सरकार में ही नहीं हो रही। भाजपा संगठन के धरातल से जुड़े लोगों ने मिशन 2019 रिपीट के लिए कार्यकर्ताओं में नवसंचार करने का मंत्र तलाश लिया है।

भाजपा नेता आर्य, जैन व भाटिया की बढ़ सकती है जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा एक बार फिर हरियाणा के दौरे पर निकलने के चलते भाजपा के मीडिया सलाहकार अमित आर्य, मीडिया प्रमुख राजीव जैन, भाजपा नेता संजय भाटिया व हरियाणा आवास बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव पर प्रशासनिक व राजनीतिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। इन नेताओं को उन विधानसभा हलकों में भेजा जा सकता है जहां मुख्यमंत्री का दौरा निर्धारित होगा।

भाटिया जहां जी.टी. रोड पर मजबूत पंजाबी चेहरा हैं, वहीं आर्य व जैन अतीत में लम्बे समय तक पत्रकारिता में रहे हैं। इसके अलावा सरकार उत्तर व दक्षिण हरियाणा की जनता को बांधे रखने के लिए इन क्षेत्रों में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं पर विशेष फोकस कर चल रही है। मुख्यमंत्री की घोषणाओं को शीघ्र पूरा करवाने पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर की सीधी निगाह है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!