Haryana: भाजपा आज करनाल से करेगी चुनावी श्रीगणेश, मनोहर उतरेंगे मैदान में

Edited By Isha, Updated: 19 Mar, 2024 07:45 AM

bjp will launch elections from karnal today manohar will contest

पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल खट्‌टर मंगलवार को अपने प्रचार अभियान का श्रीगणेश करेंगे। वे घरौंडा से चुनावी अभियान शुरू करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री पद छोड़ने के

करनालः  पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल खट्‌टर मंगलवार को अपने प्रचार अभियान का श्रीगणेश करेंगे। वे घरौंडा से चुनावी अभियान शुरू करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री पद छोड़ने के तीन दिन बाद ही मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री आवास भी खाली कर दिया। अब उनका बसेरा करनाल में ही रहेगा। उन्होंने करनाल में किराये का मकान लिया है।

इस कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के भी आने की संभावना है। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अलावा करनाल के मौजूदा सांसद संजय भाटिया, घरौंडा विधायक हरविंद्र सिंह कल्याण के अलावा कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में चूंकि नड्‌डा के आने की उम्मीद है, ऐसे में प्रदेश नेतृत्व की अहम बैठक भी होगी। इसमें लोकसभा चुनावों की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कुरुक्षेत्र, रोहतक, सोनीपत व हिसार सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर भी मंथन हो सकता है। पार्टी हाईकमान में भी इन चारों सीटों को लेकर विचार-विमर्श चल रहा है। 

हरियाणा में लोकसभा के चुनाव क्योंकि छठे चरण में होने हैं, ऐसे में पार्टी को प्रत्याशियों का चयन करने के लिए समय मिल गया है। इन चारों सीटों के लिए भाजपा विभिन्न चेहरों पर गंभीरता से मंथन कर रही है। जातिगत समीकरणों की वजह से टिकटों की घोषणा होने में देरी हो रही है। पार्टी इस बात को लेकर भी दुविधा में है कि हिसार से जाट प्रत्याशी उतारा जाए या इस बार रोहतक से जाट समाज के उम्मीदवार पर दांव लगाया जाए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!