लोकसभा के मैच में दीपेन्द्र हो हराने उतरेंगे सहवाग, भाजपा कर रही तैयारी

Edited By Shivam, Updated: 03 Feb, 2019 03:33 PM

bjp will contested virendra sehwag against deependra

अप्रैल में होने वाले लोकसभा के मैच में दीपेन्द्र हुड्डा जो अबतक जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं, उनको हराने के लिए भाजपा पूर्व क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग को उतारने का गेमप्लान बना रही है। जींद उपचुनाव में जीत के बाद भाजपा अब हरियाणा के विधानसभा चुनाव की...

रोहतक: अप्रैल में होने वाले लोकसभा के मैच में दीपेन्द्र हुड्डा जो अबतक जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं, उनको हराने के लिए भाजपा पूर्व क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग को उतारने का गेमप्लान बना रही है। जींद उपचुनाव में जीत के बाद भाजपा अब हरियाणा के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। साथ ही लोकसभा चुनावों में हरियाणा में मजबूती बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है, हालांकि भाजपा ने पिछले चुनावों में लोकसभा की सात सीटों पर विजय हासिल की थी।

सहवाग के नाम पर 27 फरवरी को हिसार में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली मीटिंग में चर्चा हो सकती है। निगम चुनाव के बाद जींद उप चुनाव में पार्टी की जीत से पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश सरकार से खुश है। ऐसे में अब हरियाणा की लोकसभा सीटों पर फोकस किया जा रहा है। इसमें सबसे ज्यादा नजर 2014 में मोदी लहर के बावजूद हाथ से निकल गई रोहतक, हिसार व सिरसा सीट पर है।

इनेलो के बंटवारे के बाद हिसार व सिरसा सीट की बजाय भाजपा का ज्यादा फोकस रोहतक सीट पर हैं। क्योंकि यहां से दीपेंद्र हुड्डा लगातार तीन बार जीत चुके हैं। अगर भाजपा दीपेंद्र को हराने में कामयाब रही तो इसका सीधा असर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मनोबल पर पड़ेगा। इसके लिए खुद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 27 फरवरी को हिसार में रोहतक, हिसार व सिरसा लोकसभा सीट पर पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करने आ रहे हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!