हरियाणा: भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, 'तिरंगे का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान' के नारों की उठी गूंज

Edited By Shivam, Updated: 30 Jan, 2021 06:50 PM

bjp took out the tricolor trip in haryana

गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के बीच लाल किला पर हुए निंदनीय घटनाक्रम की आलोचना पूरे देश में की जा रही है। वहीं आज हरियाणा के विभिन्न इलाकों में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान "तिरंगे का अपमान नहीं...

डेस्क (ब्यूरो रिपोर्ट): गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के बीच लाल किला पर हुए निंदनीय घटनाक्रम की आलोचना पूरे देश में की जा रही है। वहीं आज हरियाणा के विभिन्न इलाकों में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान "तिरंगे का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान" के नारे गुंजायमान रहे।

नारनौल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यहां का महावीर चौक " तिरंगे का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान" के नारों से गूंज उठा। इस दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि समाज के प्रमुख लोगों के नेतृत्व में आज नारनौल शहर के अंदर तिरंगा यात्रा निकाली गई है। गणतंत्र दिवस के दिन लाल किले पर जो हुआ वह निंदनीय है। किसी भी हाल में तिरंगे के अपमान को नहीं सहा जाएगा। 

पानीपत में सर्व समाज के लोगों ने इकट्ठे होकर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस दौरान भारत माता की जय के नारे लगाते हुए संजय चौक जीटी रोड होते हुए के शहर के विभिन्न बाजारों में जुलूस निकाला गया। 

PunjabKesari, Haryana

वहीं जिला मुख्यालय नूंह में मेवात की 36 बिरादरी के लोगों ने भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पटेल व भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक चौ. जाकिर हुसैन के नेतृत्व में पैदल मार्च कर तिरंगा-यात्रा निकाली। जिसमें भारतीय जनता पार्टी, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ,भारतीय किसान संघ, आरएसएस, करणी सेना इत्यादि संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। 

कुरुक्षेत्र में फ्रैक्चर के बावजूद व्हीलचेयर पर विधायक सुभाष सुधा की अगुवाई में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से आज सर्व जातीय सर्वधर्म तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें आमलोगों के साथ-साथ कई संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!