रिपोर्ट कार्ड में फेल हैं भाजपा के सांसद

Edited By Deepak Paul, Updated: 10 Jun, 2018 12:46 PM

bjp mps fail to report report cards

हरियाणा भाजपा में इस समय सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी अपने सांसदों और विधायकों का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर रही है। इंटर्नल सर्वे भी कराए जा रहे हैं, जिनमें कई सांसद और विधायक फेल पाए गए हैं। पार्टी ऐसे सांसदों और विधायकों की टिकट काट सकती है।...

अम्बाला(वत्स): हरियाणा भाजपा में इस समय सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी अपने सांसदों और विधायकों का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर रही है। इंटर्नल सर्वे भी कराए जा रहे हैं, जिनमें कई सांसद और विधायक फेल पाए गए हैं। पार्टी ऐसे सांसदों और विधायकों की टिकट काट सकती है। भाजपा के आंतरिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी हाईकमान की ओर से 3 बार इंटर्नल सर्वे कराया जा चुका है। इसमें विधायक और सांसद दोनों शामिल हैं। इस सर्वे में कई विधायकों के बारे में यह बात सामने आई है कि वह आने वाले चुनावों में जीत हासिल करने की स्थिति में नहीं हैं। अकेले अहीरवाल क्षेत्र में गिने-चुने विधायक ही ऐसे हैं जिन्हें पार्टी फिर से टिकट दे पाएगी।

 प्रदेश के 7 भाजपा सांसदों का रिपोर्ट कार्ड भी सही नहीं है। इनमें 3 सांसद ऐसे हैं जो अपने दम पर जीत हासिल करने में सक्षम हैं। चौ. धर्मबीर पहले ही मैदान छोडऩे की घोषणा कर चुके हैं। वे लोकसभा की बजाय विधानसभा चुनाव लडऩे के इच्छुक हैं। वैसे भी धर्मबीर के लिए दूसरी बार सांसद बनने की राह किसी भी सूरत में आसान नहीं है। इस समय वे विधानसभा चुनाव लडऩे की तैयारी में लग चुके हैं।

पार्टी के सूत्रों के अनुसार भाजपा ने कर्नाटक चुनाव के बाद प्रदेश में तीसरा आंतरिक सर्वे कराया है। इस सर्व में यह बात सामने आई है कि इस समय प्रदेश में पार्टी के लिए अनुकूल कम और प्रतिकूल ज्यादा चल रहा है। पार्टी के कई विधायक और सांसद ऐसी स्थिति में हैं कि उनके लिए दोबारा चुनाव जीतना आसान नहीं है। पार्टी हाईकमान की ओर से उनका विकल्प ढूंढना भी शुरू कर दिया गया है। खासकर ऐसे नेताओं को पार्टी टिकट देने के मूड में नहीं है जो उम्र दराज हो चुके हैं और मोदी लहर के चलते विधानसभा और लोकसभा में पहुंच गए थे। 

उन्हें पार्टी चुनावों के दौरान रास्ता दिखाने के मूड में हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की हरियाणा पर खास नजर है। वह प्रदेश की राजनीति पर नजर रखे हुए हैं। खट्टर इस समय आक्रामक मुद्रा में हैं। उनके कुछ मंत्रियों को शायद यह रास नहीं आ रहा है, लेकिन उनके सामने कोई चारा भी नहीं है। आने वाले समय में पार्टी में काफी बदलाव हो सकता है।

जल्द गठित होगी इनेलो की कार्यकारिणी
इनेलो की कार्यकारिणी का गठन जल्द होने जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ इनैलो नेताओं के साथ विचार-विमर्श करने के बाद चौटाला परिवार की ओर से प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों की सूची तैयार ली है। इस सूची में युवा चेहरों को महत्व दिया गया है। शनिवार को इस सूची पर एक बार फिर से मंथन किया गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस सूची को सार्वजनिक दिया जाएगा।

सुभाष बराला, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा
पार्टी की ओर से ऐसे चेहरों को आगे बढ़ाया जाएगा जिनका अच्छा जनाधार है। प्रदेश में भाजपा लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी। इस सरकार ने प्रदेश में पहली बार भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का काम किया है।
 

अशोक अरोड़ा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, इनेलो
इनेलो सुप्रीमो की ओर से कार्यकत्ताओं से विचार-विमर्श करने के बाद ही नई कार्यकारिणी का गठने करने का निर्णय लिया गया है। नई कार्यकारिणी की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!