Edited By Rakhi Yadav, Updated: 08 Oct, 2018 03:43 PM
गुहला चीका से भाजपा विधायक कुलवंत बाजीगर की पदयात्रा के दौरान उनके काफिले पर हमला कर दिया गया। जिसके चलते उन्हें भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। दरअसल, पदयात्रा के समय से ही गांवो में ....
गुहला-चीका: गुहला चीका से भाजपा विधायक कुलवंत बाजीगर की पदयात्रा के दौरान उनके काफिले पर हमला कर दिया गया। जिसके चलते उन्हें भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। दरअसल, पदयात्रा के समय से ही गांवो में उनके खिलाफ जबरदस्त विरोध देखने को मिल रहा है।
जब वह यात्रा के दौरान देर शाम गांव बनेड़ा में पहुंचे तो उनपर हमला बोल दिया गया जिसमें वह बाल-बाल बच गए। हमले में विधायक का मौसेरा भाई रतन और कार्यकर्ता भी घायल हो गए। जिनको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हमले में उनकी गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।