भाजपा ओबीसी मोर्चा की हुई बैठक, मंडल प्रभारी हुए नियुक्त

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 16 Mar, 2024 04:48 PM

bjp mandal in charge appointed in meeting held in gurgaon

भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक गुरुग्राम में आयोजित की गई। इस बैठक में सभी मंडल के प्रभारी नियुक्त किए गए। इन सभी मंडल प्रभारियों को मंडल अध्यक्षों को शक्ति केंद्र प्रमुख व सह प्रमुख सहित बूथ अध्यक्ष नियुक्त करने के दिशा निर्देश दिए।

गुड़गांव, (ब्यूरो): भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक गुरुग्राम में आयोजित की गई। इस बैठक में सभी मंडल के प्रभारी नियुक्त किए गए। इन सभी मंडल प्रभारियों को मंडल अध्यक्षों को शक्ति केंद्र प्रमुख व सह प्रमुख सहित बूथ अध्यक्ष नियुक्त करने के दिशा निर्देश दिए।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला सचिव राव महेंद्र सिंह ने बताया कि आज हुई बैठक में चार मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए। इसके साथ ही एक मंडल महामंत्री तावडू की नियुक्ति की गई है। बैठक में सभी को एकजुट होकर पार्टी के हित के लिए कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी पार्टी की नीतियों के प्रचार प्रसार करने व लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए कार्य करने को कहा गया है। सभी ने वरिष्ठ पदाधिकारियों को आश्वस्त किया है कि वह जन जन तक भाजपा की नीतियों को पहुंचाएंगे। 

 

राव महेंद्र सिंह ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुर्जर ने की। बैठक में जिला महामंत्री कर्मवीर यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रेम सैनी, हरीश तंवर, रेखा सैनी, कृष्ण यादव, जिला ओबीसी मोर्चा प्रवक्ता देवेंद्र यादव, जिला सचिव महेन्द्र राव, हरविंदर यादव, जयवीर योगी, तरुण धारीवाल,  जिला सोशल मीडिया प्रमुख सुमित यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य जेपी यादव, मंडल अध्यक्ष संजय जांगड़ा, लखीराम प्रजापति व तीन मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई जिसमें सरस्वती मंडल अध्यक्ष मनोज यादव,  बादशाहपुर मंडल अध्यक्ष सत्यवान व शीतला मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह धोबी को नियुक्त किया गया। वहीं, तावडू मंडल महामंत्री पवन प्रजापति की भी नियुक्ति की गई। इस दौरान अन्य जिलों के मंडल कार्यकर्ता भी बैठक में मौजूद रहे। इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंपने के साथ ही नए पदभार को ग्रहण करने की शुभकामनाएं भी दी गई। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!