बीरेंद्र सिंह ने कहा कितने हजार करोड़ कमाए, दुष्यंत ने 1200 करोड़ का जिक्र करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री को लपेटा

Edited By Saurabh Pal, Updated: 31 Jul, 2024 05:29 PM

birendra singh and dushyant chautala attack back

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आमने सामने हो गए हैं। लगातार दोनों तरफ से जुबानी हमले हो रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह द्वारा दुष्यंत चौटाला पर सत्ता रहते हुए कमाए गए हजार करोड़ों रुपए का...

उचाना(प्रदीप श्योकंद): पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आमने सामने हो गए हैं। लगातार दोनों तरफ से जुबानी हमले हो रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह द्वारा दुष्यंत चौटाला पर सत्ता रहते हुए कमाए गए हजार करोड़ों रुपए का हिसाब किताब देने के बयान पर दुष्यंत ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से बताता हूं कि 1200 करोड़ से ज्यादा रुपए उचाना के विकास पर लगाए हैं। बीरेंद्र सिंह बताएं कि अपने 40 साल के जीवन में कितने रुपए विकास पर लगाए।

इसके अलावा चौटाला ने कहा कि प्रगति -उन्नती की बात करें तो घोघडिय़ा गांव के अंदर जहां हम हैं वहां पर 30 करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास कार्य पूरे हो चुके हैं। 10 करोड़ रुपए  की पेयजल योजना का प्रोजेक्ट यहां मंजूर हो चुका है। साढ़े चार करोड़ रुपए स्कूल के नवीनीकरण पर खर्च हुए हैं। उचाना में हुए विकास के कामों को तो मैं गिनवा सकता हूं। बीरेंद्र सिंह क्यों बौखला जाते हैं। उनकी पत्नी उचाना से विधायक रहीं, वो मंत्री रहे केंद्र के मंत्री रहे वो कोई दस काम गिनवाए जो उचाना के लिए किए हैं। हमने तो विकास करवाया है उसकी की घबराहट है। लोग कहते हैं कि उम्र के बाद आदमी बहकी-बहकी बातें करने लग जाता है। शायद उसी का असर बीरेंद्र सिंह पर नजर आ रहा है।  

वहीं इंडिया गठबंधन द्वारा दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के पक्ष में प्रदर्शन करने पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जहां एक अदालत से जमानत मिलने के बाद हाईकोर्ट ने उस पर प्रतिबंध लगाया है। ये शायद संविधान, कानून या इससे ऊपर का निर्णय है। साफ दिखता है कि कहीं ना कहीं मशीनरी का दुरूपोग किया गया है।

प्रदेश में हुए इनेलो, बसपा के गठबंधन को लेकर पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक इस गठबंधन की मैदान पर कोई चर्चा नहीं सुनी है। ये भी चर्चा है कि ये जो गठबंधन है वो भाजपा का करवाया गया गठबंधन है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!