संयुक्त किसान मोर्चा का बड़ा ऐलान, कल पंजाब और हरियाणा के सभी टोल कराएंगे फ्री

Edited By Manisha rana, Updated: 14 Feb, 2024 06:31 PM

big announcement kisan morcha tomorrow tolls punjab and haryana made free

शंभू बॉर्डर पर किसान बैरिकेडिंग के पास पहुंचे तो पुलिस की ओर से फिर आंसू गैस के गोले दागे गए। पुलिस की ओर से चेतावनी दी गई है कि वो बैरिकेडिंग के पास न आएं।

हरियाणा डेस्क : किसानों के दिल्ली चलो मार्च का आज दूसरा दिन है। आज फिर किसान दिल्ली कूच की कोशिश करेंगे। कल शंभू बॉर्डर पर जमकर बवाल हुआ था। पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे थे जबकि किसानों के साथ पुलिस की झड़प में कई लोग व पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे। इनमें पुलिस के एक डीएसपी भी शामिल हैं।

PunjabKesari

किसान आंदोलन 2.0 के बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने बड़ा ऐलान किया है। बैठक के बाद प्रेस से रुबरु हुए एसकेएम के किसान नेताओं ने पंजाब और हरियाणा में कल टोल प्लाजा फ्री करने का ऐलान किया है। 11 बजे से 2 बजे तक दोनों राज्यों के टोल किसानों द्वरा फ्री कराया जाएगा। 

आंसू गैस के गोलों की बौछार जारी

हरियाणा-पंजाब बार्डर पर आंसू गैस के गोलों की बौछार जारी है तो वहीं युवा पीछे हटने को तैयार नहीं है। किसानों और केंद्र सरकार के बीच एक बार फिर से बातचीत होने जा रही है। जिसको देखते हुए किसान नेताओं ने युवाओं से शाम 7 बजे संयम रखने की अपील की है। नेताओं ने कहा कि सरकार बातचीत की बात कह रही है। इसलिए आखिरी मौका देना चाहते हैं। 

PunjabKesari

अब किसानों से आंसू गैस के गोलों से बचने के लिए किया ये जुगाड़

शंभू बॉर्डर पर अब किसान आंसू गैस के गोलों से निकलने वाले धुएं से बचने के लिए खेतों में फसलों के लिए इस्तेमाल होने वाले बड़े पंखे लेकर पहुंचे। पंखे चलाकर धुएं को हरियाणा की तरफ भेजा जा रहा है।शंभू बॉर्डर पर किसान बैरिकेडिंग की तरफ बढ़ने लगे हैं। पुलिस लगातार उन पर आंसू गैस के गोले दाग रही है।


PunjabKesari

रेल रोको आंदोलन का ऐलान 

दिल्ली कूच के बीच जोगिंदर सिंह उग्राहां ने रेल रोको आंदोलन का ऐलान कर दिया है। 15 फरवरी से किसानों का रेल रोको आंदोलन होगा। 12 से 4 बजे तक आंदोलन जारी रहेगा। 


 

#WATCH | Farmers' protest | Tear gas shells fired to disperse the agitating farmers who were approaching the Police barricade.

Visuals from Shambhu Border. pic.twitter.com/AnROqRZfTQ

— ANI (@ANI) February 14, 2024 


शंभू बॉर्डर पर फिर दागे गए आंसू गैस के गोले

शंभू बॉर्डर पर किसान बैरिकेडिंग के पास पहुंचे तो पुलिस की ओर से फिर आंसू गैस के गोले दागे गए। पुलिस की ओर से चेतावनी दी गई है कि वह बैरिकेडिंग के पास न आएं। करीब 24 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।


शंभू बॉर्डर पर पंधेर की प्रेस कॉन्फ्रेंस

पंजाब किसान मजदूर कमेटी के महासचिव सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि शंभू बॉर्डर पर घायल हुए 100 के करीब किसान अस्पताल में हैं और कई घायल अस्पताल नहीं गए। दो किसान नेताओं के ऑपरेशन भी हुए हैं। खनौरी बॉर्डर पर 30 के करीब लोग घायल हुए हैं। आंसू गैस के गोले इस्तेमाल हो रहे हैं। किसानों पर भारी बल का प्रयोग किया जा रहा है। रबर, प्लास्टिक की गोली के अलावा एसएलआर के खोल भी हमें मिले हैं।


बता दें कि बीते दिन मंगलवार (13 फरवरी) को किसानों ने सुबह 10 बजे पंजाब से हरियाणा के लिए कूच किया था। दोपहर करीब 12 बजे किसान एक साथ पंजाब-हरियाणा के शंभू, खनौरी और डबवाली बॉर्डर पर पहुंचे। सबसे ज्यादा किसान शंभू बॉर्डर पर पहुंचे। यहां पर किसानों के पहुंचते ही हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले बरसाने शुरू कर दिए थे। मशीन की रेंज कम पड़ी तो ड्रोन के जरिए आंसू गैस छोड़ी गई। किसानों ने यहां सड़क के बीच रखे सीमेंट के स्लैब ट्रैक्टर से हटा दिए थे। जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने रबर की गोलियां भी चलाई। इस दौरान यहां अंबाला पुलिस के DSP समेत 5 पुलिसकर्मी और कई किसान भी घायल हो गए। किसानों ने यहां घग्गर के पुल के किनारों पर रखे सेफ्टी बैरियर तोड़ दिए।
 

PunjabKesari

किसानों की मांगें

आंदोलनकारी किसान एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी के अलावा, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, किसानों व कृषि मजदूरों के लिए पेंशन, कृषि कर्ज माफ करने, पुलिस में दर्ज मामलों को वापस लेने, लखीमपुरी खीरी हिंसा के पीड़ितों के लिए न्याय, भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को बहाल करने और 2021 में हुए आंदोलन में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजे की मांग कर रहे हैं। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!