Edited By Saurabh Pal, Updated: 01 Feb, 2024 03:00 PM
देश में आम चुनाव में कुछ ही समय बचा है, कभी भी चुनावों की घोषणा हो सकती है। इस बीच संसद में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार ने संसद में अंतरिम बजट पेश किया है। केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा...
रोहतक(दीपक भारद्वाज): देश में आम चुनाव में कुछ ही समय बचा है, कभी भी चुनावों की घोषणा हो सकती है। इस बीच संसद में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार ने संसद में अंतरिम बजट पेश किया है। केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अंतरिम बजट को दिशाहीन बताते हुए कहा इस बजट से उन्हें कोई उम्मीद नहीं है, क्योंकि प्रदेश की जनता पर कर्ज बढ़ता जा रहा है और किसान की आय दोगुनी करने वाली भाजपा सरकार आज तक ऐसा नहीं कर पाई है।
इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा प्रदेश के पेश होने वाले बजट पर भी चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि हर साल बजट के बाद प्रदेश पर कर्ज बढ़ता जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने पिता व स्वतंत्रता सेनानी चौधरी रणबीर सिंह की पुण्यतिथि पर पहुंचे थे।
केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिशाहीन बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 4 वर्षों से वह पेश होने वाले बजट को बारीकी से देख रहे हैं, लेकिन बजट में आम लोगों के लिए कोई राहत नहीं है। यह चुनाव से पहले केंद्र सरकार का अंतिम बजट है। इससे भी वह कोई उम्मीद नहीं रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी, लेकिन 9 साल के कार्यकाल में किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई है। इसलिए आज पेश होने वाला बजट दिशाहीन है और आम लोगों को इससे कोई फायदा नहीं होगा।
वहीं दूसरी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज अपने पिता व स्वतंत्रता सेनानी चौधरी रणबीर सिंह की 15वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके पिता ने हमेशा से ही किसानों के लिए आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि वह 11 जेलों में रहे ओर देश को आजादी दिलाने में उनके पिता का अहम योगदान था।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)